ज्वलंत मुद्दाः नई शिक्षा नीति 2020- आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत

भारत में लंबे समय के बाद शिक्षा नीति में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस नीति में बदलाव के बाद अब ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि इस बदलाव की क्यों जरूरत पड़ी और क्या खास है इस नई नीति में.. नई दिल्लीः देश में मौजूदा शिक्षा नीति को अंतिम बार 1992 में अपडेट किया गया था। इस नीति का उद्देश्य स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा को तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षाओं को दायरे में लाना है। छात्र को बचपन से ही उसके हुनर और दिलचस्पी के हिसाब शिक्षा देना है। ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ किसी लाइफ स्किल से सीधा जोड़ा जा सके। ऐसा माना जा रहा है कि देश में रट्टू तोते वाली शिक्षा व्यवस्था से पढाई करने पर बच्चों को शिक्षा से लाभ मिलना बंद हो जाता है। यही कारण है कि भारत में समय समय पर शिक्षा नीति को बदला जाता रहा है। अभी तक हमारे देश में स्कूली पाठ्यक्रम 10+2 के हिसाब से चलता है लेकिन अब नई शिक्षा नीति में इसे खत्म कर 5+ 3+ 3+ 4 के फार्मेट को मंजूरी दी गयी है। जिसका मतलब प्राइमरी से दूसरी कक्षा तक एक हिस्सा, फिर तीसरी से पांचवीं तक दूसरा हिस्सा, छठी से आठवीं तक तीसरा हिस्सा और नौंवी से 12 तक आखिरी हिस्सा होगा।
Govt Jobs: अगर दिल्ली पुलिस में करना चाहते हैं नौकरी तो आपके लिए है ये खबर..

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थानों ने बंपर वैकेंसी निकाली है। युवा डाइनामाइट पर जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी.. नई दिल्लीः कई लोगों का सपना है की वो पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करें। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपके लिए है एक अच्छी खबर। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) पदः दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पदों की संख्याः 5846 आखिरी तारीखः 7 सितंबर 2020 शैक्षिक योग्यताः किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास आयु सीमाः न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष आधिकारिक वेबसाइटः ssc.nic.in
Success Tips: अगर आप भी कर रहे हैं Online Jobs की तलाश तो न करें ये गलतियां

इस लॉकडाउन और कोरोना काल में कई लोगों ने अपनी नौकरी खोई है। जिसके बाद लोगों ने ऑनलाइन लोगों ने एक बेहतरीन मौके की तलाश कर दी है। नौकरी तलाश करने के दौरान लोग कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं। युवा डाइनामाइट पर जानिए किस तरह की मूलभूत गलतियों से बचें.. नई दिल्लीः इस समय लोग ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे हैं। अब तो ऑनलाइन ही लोगों के इंटरव्यू भी हो रहे हैं। इस दौरान कई बार लोग अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे वो नौकरी उन्हें नहीं मिल पाती है। ऐसे में जानिए किन गलतियों से बच कर आप पा सकते हैं मनचाही नौकरी। कई बार गलत सीवी आपकी नौकरी पर भारी पड़ता है। सीवी में एडिटिंग के दौरान कई गलतियां छूट जाती हैं। कभी ऐसा होता है कि सीवी बनाते समय ग्रामर और स्पेलिंग की गलतियां भी हमारे सीवी में रह जाती हैं। सीवी में स्पेलिंग और भाषा से जुड़ी गलतियों से बचना चाहिए। नौकरी तलाशने से पहले अपनी प्राथमिकता को साफ रखना बेहद जरूरी है। यह जान लेना चाहिए कि आप किस तरह के संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं।
Govt Jobs: यहां निकली है सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी, जानें क्या है योग्यता और सारी जानकारी

सरकारी नौकरी के लिए देश के युवाओं में काफी ज्यादा ललक देखी जाती है। लोग सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पदों के लिए निकले आवेदनों पर ध्यान रखा जाए। युवा डाइनामाइट आपके लिए लाया है कई खाली पदों की जानकारी.. नई दिल्लीः सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने एक साथ कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए रिक्तियां अलग-अलग निर्धारित हैं और सैलरी भी काफी अच्छी है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी.. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) पद- कई पदों की संख्या- 800 अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2020 शैक्षणिक योग्यता- सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है। आयु सीमा- उपरोक्त पदों पर 18 वर्ष से 23 वर्ष, 18 वर्ष से 25 वर्ष और 20 से 25 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे सैलरी- वेतन पदों के अनुसार निर्धारित है। वेबसाइट-crpf.gov.in
Govt Jobs: मुंबई मेट्रो में मिल रहा है नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

आज के समय में देश की ज्यादातर संख्या सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं। युवा कम उम्र में ही सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ लाया है सरकारी नौकरी से जुड़ी हर एक जानकारी.. मुंबईः मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवेलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने मुंबई मेट्रो में टेक्नीशियन के 110 पदों पर वैकेंसी निकाली है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवेलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) पद- टेक्नीशियन, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, हेल्पर और ट्रैफिक कंट्रोलर समेत विभिन्न पद पदों की कुल संख्या- 110 अंतिम तारीख- 27 जुलाई 2020 शैक्षणिक योग्यता- किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी/एससीवीटी होने के साथ 2 साल का अनुभव। ट्रेन ऑपरेटर के पद के लिए- उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। आयु-सीमा- अधिकतम 40 वर्ष वेबसाइट- mmrda.maharashtra.gov.in सैलरी- 25500 – 122800 रुपये प्रति माह
Govt Jobs: कोरोना काल में यहां निकली है बंपर वैकेंसी, तो यहां करें जल्द अप्लाई

देश की कई बड़ी संस्थानों ने कई सारी वैकेंसी निकाली है। इन वैकेंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए आवेदन से लेकर हर जानकारी.. नई दिल्लीः देश की कई बड़ी संस्थानों ने कई सारी वैकेंसी निकाली है। इन वैकेंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए आवेदन से लेकर हर जानकारी.. BPSCपदः असिस्टेंट प्रोफेसरपदों की संख्याः 287अंतिम तिथिः 30 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः bpsc.bih.nic.in PGIMS रोहतकपदः डीईओ एवं अन्यपदों की संख्याः 23अंतिम तिथिः 17 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः pgimsrohatak.ac.in PPSCपदः इंजीनियर एवं अन्यपदों की संख्याः 53अंतिम तिथिः 31 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः ppsc.gov.in
फाइनल ईयर एग्जाम के संबंध में डीयू को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश..

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को 10 जुलाई से 15 अगस्त के बाद तक स्थगित की गई स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर ये आदेश दिए हैं। नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को 10 जुलाई से 15 अगस्त के बाद तक स्थगित की गई स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए हलफनामा दाखिल करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया। कोर्ट के अनुसार इस हलफनामें में यूनिवर्सिटी को ये भी बताना है कि वह परीक्षाएं ऑनलाइन, ऑफलाइन या दोनों तरह से कैसे कराएगा और इसके अलावा उसमें प्रस्तावित तारीखों का पूरा विवरण भी दे, ताकि छात्रों को स्पष्टता मिल सके।
Govt Jobs: खत्म हुआ इंतजार, यहां निकली है सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ कुछ ही कदम पर मिल सकती है आपको सरकारी नौकरी, जाने यहां.. उत्तर मध्य रेलवे (NCR) में बंपर वैकेंसी पदः- अप्रेंटिसपदों की संख्याः- 196अंतिम तिथिः- 15 जुलाई 2020 शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास एम्स, ऋषिकेश में सरकारी नौकरीपदः-फैकल्टीपदों की संख्याः- 17अंतिम तिथिः- 31 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमडी या एसएस
Govt Jobs: यहां मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानें कैसे और कब करना है अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इस नौकरी में 177500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जानिए नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी युवा डाइनामाइट पर.. नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एक साथ अलग-अलग पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। जानिए इस नौकरी के लिए जरूरी योग्याता। उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) पदः सहायक अभियंताअकाउंट ऑफिसरस्टाफ नर्सफार्मासिस्ट पदों की संख्या- 367 आखिरी तारीख- 18 जुलाई 2020 शैक्षिक योग्यता- 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर डिप्लोमा, ग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स तक अपनी योग्यातानुसार पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा- न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल सैलरी- सहायक अभियंता (Assistant Engineer) और अकाउंट ऑफिसर (Account Officer) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 177500 रुपये प्रतिमाह। स्टाफ नर्स के पदों पर 36800 रुपये से 116500 रुपये तक और फार्मासिस्ट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29800 रुपये से 94300 रुपये तक प्रतिमाह। आधिकारिक वेबसाइट- uprvunl.org/uprvunl
ज्वलंत मुद्दाः आरक्षण के साथ और बिना आरक्षण, इन दो हिस्सों में बंटा भारत

भारत इस समय दो हिस्सों में बंटा हुआ, जिसमें एक आरक्षण के साथ है, जबकि एक बिना आरक्षण के। आज के समय में ये युवाओं के लिए एक अहम मुद्दा बना हुआ है, फिर चाहे बात नौकरी से जुड़ी हुई हो या पढ़ाई। पढ़ें युवा डाइनामाइट की ये विशेष खबर.. नई दिल्लीः आज के समय में देश में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर फैसला का इंतजार पूरा भारत कर रहा है। इन्हीं मुद्दों में से एक है आरक्षण का मुद्दा। संविधान की पांचवी अनुसूची में शेड्यूल ट्राइब्स परिषद के अंतर्गत शेड्यूल ट्राइब्स को विशेष अधिकार प्राप्त है। आरक्षण जैसी नीतियां सिर्फ भारत में नहीं और भी काफी देशों में हैं, जहां रंग, भाषा, धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाता है। आरक्षण इसलिए दिया जाता है कि जिन लोगों से उनकी पहचान के आधार पर भेदभाव करते हुए उनके अधिकारों से वंचित रखा गया हो, उनको मुख्यधारा में लाया जा सके। भारत में इस वक्त इस चीज को लेकर बहस रही है कि मेडिकल जैसी फिल्ड से (ओबीसी) के आरक्षण के कितने सीट हैं और असल में उन्हें कितनी सीटें दी जा रही हैं।