Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में PG दाखिले के लिए मेरिट के आधार पर होगा सीटों का आवंटन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में PG दाखिले अब मेरिट के आधार पर होंगे। इसके बाद स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जाएगा।

वाराणसी: जिले में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग के दौरान उठे सवालों के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। अब पहले मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन होगा। इसके बाद ही स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जाएगा।

65 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इस साल 65 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें 35 पीजी पाठ्यक्रमों की सीटें मानक से कम होने पर मेरिट के आधार पर दाखिले का निर्णय लिया गया है। बीती गुरुवार को काउंसिलिंग के दौरान एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी और पत्रकारिता जैसे विषयों के छात्रों ने व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई थी।

छात्रों की समस्याओं का समाधान
छात्रों के कहा था कि 2022 से पहले स्नातक करने वाले छात्रों को काउंसिलिंग से बाहर किया जा रहा है। इसी को लेकर उन्होंने विरोध किया। अब प्रवेश सेल के हेड संजय सिंह ने छात्रों की समस्याओं का समाधान कर प्रक्रिया को दोबारा से शुरू कराया है। सभी छात्रों की काउंसिलिंग के बाद मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। उसके बाद ही स्ववित्तपोषित सीटें भरी जाएंगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement