New Delhi: AIBE बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। लंबे समय से प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इसके लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।
29 नवंबर को होगी एआईबीई 22 की परीक्षा
AIBE 22 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीख का इंतजार किए बिना अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने या लॉगिन से जुड़ी परेशानी आने की आशंका से बचने के लिए पहले ही इसकी एक से अधिक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं।
AIBE 22 परीक्षा की प्रमुख जानकारी
परीक्षा का नाम: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22
आयोजित करने वाली संस्था: बार काउंसिल ऑफ इंडिया
एडमिट कार्ड: जारी
परीक्षा की तारीख: 29 नवंबर 2026
परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट: allindiabarexamination.com
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद जरूर जांचें ये जानकारियां
AIBE प्रवेश पत्र सिर्फ परीक्षा में बैठने का दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां भी दर्ज होती हैं। इसलिए डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को इसे ध्यान से चेक करना चाहिए। सबसे पहले अपना पूरा नाम, अनुक्रमांक और परीक्षा का नाम जांच लें। इसके बाद परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता अच्छी तरह पढ़ें, ताकि परीक्षा वाले दिन सेंटर ढूंढने में परेशानी न हो।
इसके अलावा परीक्षा की तारीख, समय और रिपोर्टिंग टाइम भी जरूर चेक करें। एडमिट कार्ड पर लगी अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर का मिलान भी कर लें। परीक्षा केंद्र के लिए जारी जरूरी निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ना जरूरी है। अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, अनुक्रमांक या किसी दूसरी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। अपनी तरफ से एडमिट कार्ड में किसी तरह का बदलाव या छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।
ऐसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट
AIBE 22 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो नीचे बताए गए आसान तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com खोलें। वेबसाइट के होम पेज पर एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। मांगी गई जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
AIBE पास करने पर मिलता है प्रैक्टिस सर्टिफिकेट
AIBE ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसका आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से किया जाता है। यह परीक्षा राज्य बार काउंसिल में पंजीकृत पात्र कानून स्नातकों की व्यावसायिक योग्यता और कानूनी समझ का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है।
AIBE पास करने पर मिलता है प्रैक्टिस सर्टिफिकेट
AIBE के क्षेत्र में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसका आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से किया जाता है। यह परीक्षा राज्य बार काउंसिल में पंजीकृत पात्र कानून स्नातकों की व्यावसायिक योग्यता और कानूनी समझ का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) यानी प्रैक्टिस प्रमाणपत्र दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र निर्धारित नियमों के तहत भारत में वकालत करने के लिए जरूरी होता है।
निष्कर्ष
अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।