Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

AFCAT 2 Recruitment 2026: एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Air Force AFCAT 2 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी। 12 नवंबर से आवेदन शुरू होंगे। जानें फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी की योग्यता, आयु सीमा, NCC और GATE एंट्री, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी।
AFCAT 2 Recruitment
एयरफोर्स ने जारी किया AFCAT 2 का नोटिफिकेशन (Img- Pinterest)

New Delhi: भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एयरफोर्स ने AFCAT 2 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। फिलहाल भर्ती का विज्ञापन समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस भर्ती के तहत AFCAT एंट्री के अलावा NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकेंगे।

12 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

एयरफोर्स AFCAT 2 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल अलग-अलग पदों और ब्रांच में भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या जारी नहीं की गई है। इसकी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलने की संभावना है। चयनित उम्मीदवारों को फ्लाइंग ऑफिसर रैंक पर 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतनमान मिलेगा।

तीन तरह की एंट्री से मिलेगा मौका

इस भर्ती में AFCAT एंट्री के तहत फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल ब्रांच शामिल हैं। NCC स्पेशल एंट्री के जरिए फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन किया जा सकेगा। वहीं, GATE स्कोर एंट्री के तहत ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच में अवसर मिलेगा। NCC एयर विंग सीनियर डिवीजन का C सर्टिफिकेट रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए फ्लाइंग ब्रांच की 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों ने 12वीं में फिजिक्स और मैथ के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। साथ ही संबंधित पात्रता के अनुसार स्नातक में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। आयु सीमा 20 से 24 वर्ष निर्धारित है। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ से 50 प्रतिशत अंक तथा संबंधित विषय में चार वर्षीय इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष है।

ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल ब्रांच में एडमिन और लॉजिस्टिक्स के लिए स्नातक, अकाउंट्स के लिए बीकॉम और एजुकेशन के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी गई है। NCC स्पेशल एंट्री के लिए फ्लाइंग ब्रांच की पात्रता के साथ NCC एयर विंग का C सर्टिफिकेट जरूरी है। GATE स्कोर एंट्री के लिए संबंधित विषय में BE/BTech डिग्री और वैध GATE स्कोरकार्ड होना चाहिए।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

AFCAT एंट्री के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगइन करके फॉर्म भरना और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद शुल्क जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, AFSB, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। आवेदन से पहले विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!