Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 7500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 6 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

MP Police Bharti 2026
MP Police Bharti 2026: सरकारी नौकरी का शानदार मौका (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य में आरक्षक (कॉन्स्टेबल जीडी) के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है, जो निर्धारित समय सीमा तक जारी रहेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 22 सितंबर से अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। इसके बाद लॉग इन करके मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी और तय शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सफलतापूपर्वक सबमिट करना होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित अवश्य रख लें।

MP Police Bharti 2026 के लिये शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

MP Police Bharti 2026 भर्ती प्रक्रिया में देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं कक्षा (या इसके समकक्ष) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।

आयु सीमा के लिहाज से, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस वर्ग तथा अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क का विवरण

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के आधार पर शुल्क का भुगतान करना होगा-

अनारक्षित वर्ग: 500 रुपये

मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग: 250 रुपये

विभागीय उम्मीदवार (अनारक्षित श्रेणी): 200 रुपये

विभागीय उम्मीदवार (आरक्षित श्रेणी): 100 रुपये

इसके अतिरिक्त, कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए लॉगिन करके फॉर्म भरने पर 20 रुपये का अतिरिक्त पोर्टल शुल्क देना होगा।

MP Police Bharti 2026 में चयन प्रक्रिया और वेतनमान

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा (रिटेन टेस्ट) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PMT) और अंत में दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन सभी चरणों को सफलतापूपर्वक पार करने के बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

MP Police Bharti 2026 में चयनित होने वाले युवाओं को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार 19500 से 62000 रुपये तक का आकर्षक मासिक वेतन और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप MP Police Bharti 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement