Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

India Post Vacancy: बिना परीक्षा के होगी डाक विभाग में बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक फटाफट जमा करें अपना आवेदन फॉर्म

India Post Vacancy
India Post Vacancy: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर India Post Vacancy के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देश के विभिन्न डाक सर्कल्स में बंपर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

India Post Vacancy के लिये योग्यता और आयु सीमा

India Post Vacancy भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषयों का पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, जिस क्षेत्र या डाक सर्कल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

India Post Vacancy में बिना परीक्षा के होगा चयन

जीडीएस भर्ती की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। यदि मार्कशीट में अंकों के स्थान पर ग्रेड या पॉइंट्स दिए गए हैं, तो उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार अंकों में बदला जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

रैजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर

आवेदन पूरा करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर (शाम 5 बजे तक)

करेक्शन विंडो: 23 और 24 सितंबर

जिन उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, वे 21 सितंबर की शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं। फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर 23 और 24 सितंबर को सुधार (करेक्शन) का मौका मिलेगा।

India Post Vacancy के लिये आवेदन शुल्क

India Post Vacancy भर्ती के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, ट्रांसजेंडर महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) वर्ग के आवेदकों को शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है।

प्रमुख राज्यों में रिक्तियों का विवरण

कुल 23,757 पदों में से विभिन्न राज्यों में रिक्तियों का ब्योरा इस प्रकार है-

महाराष्ट्र: 2,297 पद

तमिलनाडु: 2,118 पद

उत्तर प्रदेश: 1,691 पद

पश्चिम बंगाल: 1,619 पद

मध्य प्रदेश: 1,450 पद

झारखंड: 1,379 पद

केरल: 1,373 पद

ओडिशा: 1,353 पद

कर्नाटक: 1,116 पद

बिहार: 1,098 पद

निष्कर्ष

अगर आप India Post Vacancy पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement