Mumbai: अगर आप सपनों के शहर मुंबई में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, लेकिन अनुभव (Experience) न होने की वजह से आपको परेशानी आ रही है, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। भारत सरकार के अधीन कार्यरत Mumbai Port Authority ने ‘जूनियर प्रोफेशनल इंटर्न (एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंस)’ के पदों पर नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए फ्रेशर्स अभ्यर्थी भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mumbaiport.gov.in पर जाकर भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
Mumbai Port Authority Recruitment 2026: कुल 25 पदों पर भर्ती, सीई डिपार्टमेंट में होगी पोस्टिंग
मुंबई पोर्ट अथॉरिटी समुद्र के जरिए माल की आवाजाही और बड़े जहाजों के रखरखाव का काम संभालती है। इस नई भर्ती अभियान के तहत कुल 25 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पोर्ट के सिविल इंजीनियरिंग (CE) डिपार्टमेंट और विभिन्न डिवीजनों में काम करने का अवसर मिलेगा। यह इंगेजमेंट 2 साल की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी, जहाँ उम्मीदवारों को प्रशासनिक और ऑपरेशन्स से जुड़े कार्यों को सीखने और संभालने का मौका दिया जाएगा।
Mumbai Port Authority Recruitment 2026: जानिए योग्यता और आयु सीमा का पूरा गणित
इस पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 31 अगस्त 2026 तक 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। भले ही यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए है, लेकिन जिन उम्मीदवारों को मराठी और हिंदी भाषा की अच्छी समझ है, साथ ही एडमिनिस्ट्रेशन, अकाउंटेंसी या कॉरेस्पॉन्डेंस का काम आता है और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (MS Office) की बेसिक नॉलेज है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
Mumbai Port Authority Recruitment 2026: हर महीने मिलेगी 40,000 रुपये सैलरी और 5% एनुअल इंक्रीमेंट
चयनित जूनियर प्रोफेशनल इंटर्न को हर महीने 40,000 रुपये का निश्चित मानदेय (Salaray) दिया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर हर साल 5% का इंक्रीमेंट भी मिलेगा। हालांकि, इस पद के लिए अलग से कोई डीए (DA), एचआरए (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस या मेडिकल सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।
Mumbai Port Authority Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें और क्या है अंतिम तिथि?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट से एप्लिकेशन फॉर्म (Annexure-IV B) डाउनलोड कर उसे सही-सही भरना होगा। भरे हुए फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके 6 अक्टूबर 2026 से पहले निर्धारित पते पर डाक द्वारा भेजना होगा।
लिफाफे पर “Application for Engagement of Junior Professional Intern (Administration Assistance) on Contract Basis” लिखना अनिवार्य है। आवेदन भेजने का पता है: 3rd Floor, CE Department, SV Marg, Ballard Estate, Mumbai-400001। अधूरे या केवल रिज्यूम भेजने वाले आवेदनों को खारिज कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष
अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








