Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NEET UG Counselling 2026: MBBS-BDS की बची सीटों पर अब किसे मिलेगा मौका? सामने आया Round 3 और Stray Vacancy का पूरा शेड्यूल

NEET UG Counselling 2026
NEET UG Counselling 2026 प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)

New Delhi, NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 को लेकर छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए राउंड 3 और Stray Vacancy Round का शेड्यूल जारी कर दिया है। MBBS और BDS में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार अब तय तारीखों के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। ऐसे में जिन छात्रों को पहले दो राउंड में सीट नहीं मिल सकी है, उनके लिए अगली काउंसलिंग महत्वपूर्ण हो सकती है।

NEET UG Counselling 2026: 22 सितंबर से शुरू होगा Round 3

NEET UG Counselling 2026: MCC के शेड्यूल के मुताबिक NEET UG Counselling 2026 Round 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर 2026 से शुरू होगा। उम्मीदवार 27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद 23 से 28 सितंबर तक च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया चलेगी।

सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 28 और 29 सितंबर को होगी, जबकि Round 3 Seat Allotment Result 30 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

NEET UG Counselling 2026: यहां देखें Round 3 का पूरा शेड्यूल

  • Registration: 22 से 27 सितंबर 2026
  • Choice Filling/Locking: 23 से 28 सितंबर
  • Seat Allotment: 28 से 29 सितंबर
  • Seat Allotment Result: 30 सितंबर
  • College Reporting: 1 से 9 अक्टूबर

NEET UG Counselling 2026: Stray Vacancy Round में भी मिलेगा मौका

Round 3 के बाद भी यदि MBBS और BDS की सीटें खाली रहती हैं तो उम्मीदवारों के लिए NEET UG Stray Vacancy Round आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और 14 अक्टूबर तक चलेंगे।

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 12 से 15 अक्टूबर तक होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 और 16 अक्टूबर को होगी। इसके बाद Stray Vacancy Round Result 17 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा।

NEET UG Counselling 2026: ऐसे करें NEET UG Round 3 Registration

उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर NEET UG Round 3 Registration लिंक पर क्लिक करने के बाद जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवार भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

NEET UG Counselling 2026: छात्रों के लिए क्यों अहम है अगला राउंड?

NEET UG Counselling के Round 3 और Stray Vacancy Round उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो पहले के राउंड में सीट हासिल नहीं कर सके या उपलब्ध सीटों के आधार पर आगे की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं। उम्मीदवारों को MCC की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल और नियमों को ध्यान से पढ़कर ही अपनी च्वाइस भरनी चाहिए।

युवा डाइनामाइट न्यूज़ के साथ शिक्षा और एडमिशन से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement