Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

RUHS Recruitment 2026: MBBS पास युवाओं के लिए राजस्थान में सरकारी नौकरी का शानदार मौका

Medical Officer Posts RUHS Issues Notification
आरयूएचएस वैकेंसी (सोर्स- RUHS वेबसाइट)

New Delhi: स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर (MO) के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे तय समयसीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य जानकारियां नीचे विस्तार से दी गई हैं।

RUHS Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

आरयूएचएस द्वारा आयोजित RUHS Recruitment 2026 मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

RUHS Recruitment 2026 का आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

सबसे पहले आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए RUHS Medical Officer (Medical) 2026 Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद ‘New Candidate’ विकल्प पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी बनाएं और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

पोर्टल पर लॉगिन करके मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

फॉर्म का अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

RUHS Recruitment 2026 भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक और आयु संबंधी योग्यता होना आवश्यक है-

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, लिखित परीक्षा की तिथि तक उम्मीदवार का राजस्थान मेडिकल काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इस तिथि तक आवेदक की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

श्रेणीवार पदों का वर्गीकरण और आवेदन शुल्क

RUHS Recruitment 2026 भर्ती अभियान के तहत कुल 600 पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है-

अनारक्षित (जनरल) वर्ग: 216 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 60 पद

पिछड़ा वर्ग (BC): 126 पद

अनुसूचित जाति (SC): 96 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 72 पद

एमबीसी (MBC): 30 पद

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 5000 रुपये तय किया गया है। वहीं, राजस्थान राज्य के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी।

RUHS Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।

इस रिटेन टेस्ट में बोर्ड द्वारा निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सफल अभ्यर्थियों को ही आगे की प्रक्रिया यानी डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज़ सत्यापन) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विशेष सलाह: अंतिम तिथि (13 अक्टूबर 2026) का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें, ताकि सर्वर या अन्य तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

निष्कर्ष

अगर आप RUHS Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement