Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP में 8वीं पास के लिए नौकरी की बहार: चकबंदी विभाग में MTS भर्ती शुरू

UP चकबंदी विभाग में 8वीं पास युवाओं के लिए MTS के 81 पदों पर बिना किसी आवेदन शुल्क के आउटसोर्सिंग भर्ती निकली है। उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP Jobs
UP में काम करने का मौका (Img- Pinterest)

Lucknow: उत्तर प्रदेश (UP) में सरकारी क्षेत्र में कदम रखने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के चकबंदी विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल के जरिए हो रही इस आउटसोर्सिंग भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

UP Jobs: 81 पदों पर मौका, 35 से ज्यादा जिलों में मिलेगी तैनाती

UP चकबंदी विभाग में कुल 81 पदों पर आउटसोर्सिंग के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती थर्ड पार्टी के जरिए हो रही है, जिससे राज्य के विभिन्न जिलों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, बरेली और अयोध्या सहित प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में तैनाती दी जाएगी।

UP Jobs: योग्यता और आयु सीमा, 8वीं पास के साथ अनुभव जरूरी

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित कार्य का अनुभव भी मांगा गया है।

बात अगर आयु सीमा की करें, तो 20 वर्ष से 45 वर्ष तक के युवा इन पदों के लिए पात्र हैं। सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UP Jobs: 2 सितंबर अंतिम तिथि, ऐसे करें घर बैठे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 2 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर जाकर अपना नया पंजीकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर एमटीएस भर्ती फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें, दस्तावेज अपलोड करें और बिना किसी आवेदन फीस के फॉर्म को सबमिट कर दें।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement