Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

IIT BHU में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली बंपर भर्ती, 24 सितंबर से पहले ऐसे करें अप्लाई

IIT BHU ने नॉन-टीचिंग (ग्रुप B और C) के 55 पदों पर आवेदन मांगे हैं। जानिए पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया
IIT BHU Recruitment
IIT BHU में सरकारी नौकरी का मौका (Img- Pinterest)

Varanasi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT BHU), वाराणसी में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। संस्थान ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के तहत ग्रुप ‘बी’ (Group B) और ग्रुप ‘सी’ (Group C) के विभिन्न 55 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 24 सितंबर 2026 तक चालू रहेगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iitbhu.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म की हार्ड कॉपी सबमिट करने के लिए 7 दिनों का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

IIT BHU Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

विभिन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग तय की गई हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री, बीई (B.E.), बीटेक (B.Tech), बीएससी (B.Sc), लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में ग्रेजुएशन या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

IIT BHU Recruitment 2026: पद और वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क पदों के समूह (ग्रुप) के आधार पर तय किया गया है। ग्रुप ‘बी’ के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि ग्रुप ‘सी’ के पदों के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PH) और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

IIT BHU Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले पोर्टल iitbhunt.samarth.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘Don’t have an account? Sign Up’ पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement