IBPS Clerk बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए जरूरी खबर है। आईबीपीएस क्लर्क (Customer Service Associate/XVI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 निर्धारित है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना देरी किए ऑनलाइन आवेदन कर लें। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 5 सितंबर तक फॉर्म का प्रिंटआउट लिया जा सकेगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
IBPS Clerk भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पास होना जरूरी है। इसके अलावा पद के अनुसार निर्धारित अन्य पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भर्ती विवरण
IBPS Clerk की इस भर्ती के माध्यम से कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां होंगी। राज्यवार प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:
उत्तर प्रदेश: 1,731 पद
कर्नाटक: 1,414 पद
महाराष्ट्र: 1,051 पद
पश्चिम बंगाल: 946 पद
गुजरात: 698 पद
तमिलनाडु: 675 पद
मध्य प्रदेश: 570 पद
बिहार: 491 पद
पंजाब: 481 पद
दिल्ली NCT: 415 पद
राजस्थान: 392 पद
असम: 349 पद
ओडिशा: 337 पद
छत्तीसगढ़: 265 पद
हरियाणा: 196 पद
घर बैठे मोबाइल से करें आवेदन
IBPS Clerk 2026 का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं। इसके बाद Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें। इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन फीस
जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
IBPS Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद प्राप्त प्रदर्शन के आधार पर फाइनल चयन सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन की लास्ट डेट: 21 अगस्त 2026
आवेदन का प्रिंटआउट लेने की लास्ट डेट: 5 सितंबर 2026
निष्कर्ष
IBPS Clerk 16th Vacancy 2026 के तहत 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








