Lucknow: उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे चिकित्सकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्पेशियलिटी में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1156 रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस शानदार अवसर के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।
UPPSC Recruitment 2026 के लिये आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
UPPSC Recruitment 2026 भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन तथा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 01 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो वे 08 सितंबर, 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन (करेक्शन) भी कर सकेंगे। समय रहते प्रक्रिया पूरी करना उम्मीदवारों के लिएहित में रहेगा।
पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
UPPSC Recruitment 2026 प्रतिष्ठित पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च योग्य होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता: देश के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में एमडी (MD), एमएस (MS), डीएनबी (DNB) या समकक्ष डिग्री धारक इन पदों के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा: प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आयु सीमा 26 से 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क विवरण
UPPSC Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: इन श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कुल 105 रुपये (रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग शुल्क मिलाकर) तय किए गए हैं।
एससी और एसटी वर्ग: अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 56 रुपये रखा गया है।
दिव्यांगजन: दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में राहत देते हुए केवल प्रोसेसिंग फीस का ही भुगतान करना होगा।
UPPSC Recruitment 2026 के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार घर बैठे या किसी साइबर कैफे के माध्यम से निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करके अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं-
सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया को पूरा करें, जिसके बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा।
इसके बाद संबंधित भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत तथा शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान सुरक्षित माध्यम से करें।
फॉर्म सफलतापूप्र्रवक सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष
अगर आप UPPSC Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








