Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Haryana Police में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी! 400 SPO पदों पर भर्ती का ऐलान, 24 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Haryana Polic की टेलीकम्युनिकेशन विंग में 400 SPO पदों पर सीधी भर्ती! बिना लिखित परीक्षा के चयन, 20 हजार मानदेय। जानिए पूरी प्रक्रिया
Haryana Police Recruitment
Haryana Police SPO भर्ती 2026 (Img- Pinterest)

Chandigarh: Haryana Police में सेवा देने का सपना देख रहे पूर्व सैनिकों और जवानों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। Haryana Police एक्ट 2007 की धारा 21 के तहत टेलीकम्युनिकेशन विंग में 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह से अनुभव और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा।

Haryana Police Recruitment: 24 से 27 अगस्त तक जिलेवार जमा होंगे आवेदन

भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलेवार तारीखें निर्धारित की हैं। उम्मीदवारों को अपने संबंधित जिले की तय तारीख पर सुबह 9 बजे पंचकूला के गांव मोगीनंद स्थित पुलिस लाइन टेलीकम्युनिकेशन (सेक्टर-25 के सामने) पहुंचना होगा:

24 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल।
25 अगस्त: सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी।
26 अगस्त: गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल।
27 अगस्त: हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली।

Haryana Police Recruitment: कौन कर सकता है आवेदन? जानिए पात्रता की शर्तें

इस भर्ती में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पात्र पूर्व सैनिकों के साथ-साथ एचएसआईएसएफ (HSISF) और एचपी बटालियन के पूर्व कांस्टेबल भाग ले सकते हैं। आवेदक की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच और न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।

साथ ही कम से कम 5 साल का सेवा अनुभव अनिवार्य है। डिस्चार्ज के समय उम्मीदवार की मेडिकल कैटेगरी ‘ए’ और चरित्र रेटिंग ‘एक्सप्लनेरी’ या ‘आउटस्टैंडिंग’ होनी चाहिए। सिग्नल कोर और टेलीकम्युनिकेशन डिवाइस संचालन का अनुभव रखने वालों को वरीयता मिलेगी।

Haryana Police Recruitment: सैलरी, भत्ते और सेवा अवधि की जानकारी

चयनित SPOs को ₹20,000 प्रति माह मानदेय सीधा बैंक खाते में मिलेगा। इसके अतिरिक्त ₹3,000 एकमुश्त यूनिफॉर्म भत्ता और आधिकारिक दौरे पर ₹150 प्रतिदिन TA/DA दिया जाएगा। शुरुआती नियुक्ति 1 साल के लिए होगी, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन की कैप्सूल ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों की अटेस्टेड कॉपी, हलफनामा और 4 रंगीन फोटो के साथ बिना किसी आवेदन शुल्क के निर्धारित तिथि पर पहुंचे।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement