Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन आज से शुरू, 31 अगस्त तक भर सकते हैं फॉर्म

Bihar STET के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार 31 अगस्त तक पेपर-1 और पेपर-2 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Bihar STET 2026
31 अगस्त तक भरें फॉर्म (सोर्स- Pinterest)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार पेपर-1 और पेपर-2 के लिए 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Bihar STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू हुई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

पेपर-1 के लिए उम्मीदवार (Bihar STET) के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और बीएड, या 45 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड की योग्यता होनी चाहिए। संबंधित विषय में चार वर्षीय बीएड/बीएससी एड की योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

पेपर-2 के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर और बीएड सहित निर्धारित शैक्षिक योग्यता जरूरी है। 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर और तीन वर्षीय एकीकृत बीएड-एमएड वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन फीस

सामान्य, EWS, BC और EBC वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 960 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1440 रुपये शुल्क देना होगा। SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की फीस 760 रुपये और दोनों पेपर की फीस 1140 रुपये है।

कैसे करें अप्लाई

  • Bihar STET 2026 का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर STET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

परीक्षा पैटर्न

Bihar STET 2026 में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत, BC के लिए 45.5 प्रतिशत, EBC के लिए 42.5 प्रतिशत और SC/ST/दिव्यांग वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement