Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा धारकों के लिए खुशखबरी: राजस्थान में जेई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

RSSB JE Recruitment 2026
RSSB JE Recruitment 2026: सरकारी इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका (सोर्स- Pinterest)

Jaipur: राजस्थान में सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत राज्य में कुल 874 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSSB JE Recruitment 2026 के लिये आवेदन प्रक्रिया

RSSB JE Recruitment 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 14 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरने और फीस जमा करने का कार्य निर्धारित अंतिम तिथि तक पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर सिटीजन ऐप्स G2C के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करना होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।

RSSB JE Recruitment 2026 के लिये शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

RSSB JE Recruitment 2026 का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पदानुसार सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा, तथा यांत्रिक या विद्युत शाखा में डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

RSSB JE Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क विवरण

RSSB JE Recruitment 2026 के आवेदन प्रक्रिया के दौरान वर्ग के अनुसार अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, राजस्थान राज्य के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के जरिए ही शुल्क का भुगतान करें।

RSSB JE Recruitment 2026 का चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

RSSB JE Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र को दो खंडों में विभाजित किया गया है, और दोनों खंडों के लिए कुल 120 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य सभी विस्तृत जानकारियों के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement