Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

JKSSB Recruitment 2026: आपदा प्रबंधन विभाग में 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 8 सितंबर तक करें आवेदन

JKSSB Vacancy 2026
JKSSB Recruitment 2026: आपदा प्रबंधन विभाग भर्ती (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: जम्मू एंड कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) की ओर से आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग में JKSSB Recruitment 2026 में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। जो योग्य उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने और फीस भरने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 तय की गई है।

JKSSB Recruitment 2026 में कुल 72 रिक्त पदों का विवरण

JKSSB Recruitment 2026 भर्ती अभियान के जरिए कुल 72 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी पदों और उनकी संख्या का विवरण नीचे दी गई सारणी में देखा जा सकता है-

पद का नामपदों की संख्या
सब-इंस्पेक्टर39
डिपो असिस्टेंट14
जूनियर लाइब्रेरियन10
लाइब्रेरी असिस्टेंट5
जूनियर सांख्यिकीय सहायक2
PWD ड्राफ्ट्समैन सिविल1
मोटर वाहन ट्रैफिक सहायक1
कुल पद72

JKSSB Recruitment 2026 के लिये योग्यता, आयु सीमा और जरूरी शर्तें

JKSSB Recruitment 2026 के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार संबंधित क्षेत्रों या विषयों में 10वीं कक्षा, डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जिसके तहत विभिन्न वर्गों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 40, 42 या 43 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जम्मू-कश्मीर का मूल निवासी होना अनिवार्य किया गया है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखना उचित रहेगा।

JKSSB Recruitment 2026 के लिये आवेदन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

JKSSB Recruitment 2026 भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य व अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST-1, ST-2), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

निष्कर्ष

अगर आप JKSSB Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement