NEET PG 2026 Correction Window के दौरान उम्मीदवार कुछ निर्धारित जानकारियों में ही बदलाव कर सकते हैं। इनमें जन्मतिथि (Date of Birth), लिंग (Gender), PwD स्टेटस, EWS स्टेटस और शैक्षणिक योग्यता (Academic Qualifications) जैसी जानकारियां शामिल हैं। आवेदन में संशोधन करने के बाद सभी विवरणों की दोबारा जांच करना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
इन जानकारियों में नहीं होगा कोई बदलाव
NBEMS ने कुछ जानकारियों को पूरी तरह नॉन-एडिटेबल रखा है। NEET PG 2026 Correction Window के दौरान उम्मीदवार अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयता, परीक्षा शहर और बोर्ड द्वारा निर्धारित अन्य प्रतिबंधित विवरणों में बदलाव नहीं कर सकेंगे। इसलिए इन जानकारियों को अंतिम माना जाएगा।
NEET PG 2026 Correction Window में ऐसे करें आवेदन सुधार
सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। इसके बाद Examinations सेक्शन में जाकर NEET PG पर क्लिक करें। फिर Applicant Login के माध्यम से अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें। आवश्यक बदलाव करने के बाद हर चरण में Save and Next पर क्लिक करें। अंत में पूरे आवेदन पत्र की दोबारा जांच करें, फॉर्म सबमिट करें और संशोधित आवेदन की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
हेल्पलाइन और उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
NBEMS ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे NEET PG 2026 Correction Window बंद होने से पहले अपने आवेदन पत्र की पूरी तरह जांच कर लें। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार लॉगिन के बाद उपलब्ध हेल्पडेस्क का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा रविवार और राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक हेल्पलाइन नंबर +91 7996165333 पर भी संपर्क किया जा सकता है। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन में सुधार करने की सलाह दी गई है।