Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

IIT का दरवाजा अब सबके लिए खुला है! JEE के बिना घर बैठे करें ये शानदार कोर्स, बदल सकता है करियर

घर बैठे मिलेंगे खास कोर्स (Img: AI Generated Image)

New Delhi: जब भी देश के बड़े संस्थानों की बात होती है तो IIT का नाम सबसे ऊपर आता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि आईआईटी में पढ़ाई करने के लिए केवल JEE जैसी कठिन परीक्षा पास करनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। देश के कई बड़े IIT ऐसे ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें घर बैठे पूरा किया जा सकता है और इसके लिए JEE में सफल होना जरूरी नहीं है।

इन कोर्स के जरिए छात्र ही नहीं बल्कि नौकरी करने वाले लोग और अपने करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले प्रोफेशनल्स भी नई स्किल्स सीख सकते हैं।

कोडिंग से लेकर क्लाउड टेक्नोलॉजी तक सीखने का मौका

आज के समय में टेक्नोलॉजी सेक्टर में कोडिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। IIT कानपुर का Programming in C कोर्स शुरुआती छात्रों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इसमें C प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम जैसी जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं।

वहीं आईआईटी खड़गपुर के क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स में क्लाउड आर्किटेक्चर, क्लाउड सर्विस और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाती है। ये स्किल्स आईटी सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स में बढ़ते मौके

डेटा आज की डिजिटल दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए IIT रुड़की की ओर से बिजनेस एनालिटिक्स और डेटा माइनिंग से जुड़े ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं।

इनमें R प्रोग्रामिंग के जरिए डेटा को समझना, उसका विश्लेषण करना और बिजनेस फैसलों में उसका इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। कंपनियों में डेटा एनालिस्ट और बिजनेस एनालिटिक्स एक्सपर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए ये कोर्स करियर के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल और एयरोस्पेस में भी सीखें नई तकनीक

भविष्य की तकनीकों में इलेक्ट्रिक व्हीकल और एयरोस्पेस का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईआईटी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन क्षेत्रों से जुड़े कई कोर्स उपलब्ध हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स में ईवी डिजाइन, काम करने का तरीका और इसके इस्तेमाल की जानकारी दी जाती है। वहीं एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले छात्र विमान, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों को समझ सकते हैं।

आईआईटी मद्रास का खास ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम

आईआईटी मद्रास ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़ा चार वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम भी शुरू किया है। इस प्रोग्राम में विमान, रॉकेट, ड्रोन, सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

इसकी खास बात यह है कि छात्र इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप जैसे अवसर भी दिए जाते हैं।

आईआईटी दिल्ली और दूसरे संस्थानों में भी कई विकल्प

आईआईटी दिल्ली, IIT रोपड़ और आईआईटी बॉम्बे जैसे संस्थान भी अलग-अलग क्षेत्रों में ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें डीप लर्निंग, डिजाइन थिंकिंग, मेडिकल टेक्नोलॉजी और अन्य इंडस्ट्री आधारित विषय शामिल हैं।

हालांकि, हर कोर्स की योग्यता, फीस और अवधि अलग हो सकती है। इसलिए इच्छुक छात्रों को संबंधित आईआईटी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!