इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT Delhi ने Applied Quantum Computing and AI में नया सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। खास बात यह है कि इस कोर्स में दाखिले के लिए JEE स्कोर की जरूरत नहीं होगी। यह कोर्स खासतौर पर उन वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में अपने कौशल को बेहतर बनाना चाहते हैं।
IIT Delhi ने जारी किया नोटिस
IIT दिल्ली ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया कि यह 6.5 महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम है। कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को IIT दिल्ली की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
6.5 महीने तक चलेगा कोर्स
यह कार्यक्रम पूरी तरह ऑनलाइन होगा, जिससे कामकाजी लोग भी आसानी से इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को IIT दिल्ली कैंपस में सीखने और अनुभव लेने का अवसर भी मिलेगा।
किसके लिए है यह कोर्स?
यह कोर्स विशेष रूप से उन वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जो AI और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों में एडवांस स्किल्स सीखना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार प्रैक्टिकल और करियर-ओरिएंटेड प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
- IIT Delhi CEP के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- Applied Quantum Computing and AI Certificate Programme विकल्प चुनें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।
JEE स्कोर की नहीं होगी जरूरत
IIT Delhi सर्टिफिकेट प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रवेश के लिए JEE परीक्षा या JEE स्कोर अनिवार्य नहीं है। ऐसे में वे प्रोफेशनल्स भी इस कोर्स का लाभ उठा सकते हैं, जो अपने करियर में AI और क्वांटम कंप्यूटिंग की नई तकनीकों को सीखकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
निष्कर्ष
यदि आप भी Applied Quantum Computing and AI के लिए आवेदन करना चाहतें हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।