Section-Specific Split Button

ITR Filing 2026: क्या स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को भी भरना पड़ेगा ITR? जानिए कौन बच सकता है और किसके लिए है जरूरी

UP News
कब ITR भरना अनिवार्य हो जाता है? (Source: X)

New Delhi: आयकर रिटर्न (ITR) को लेकर अधिकांश लोगों की धारणा है कि इसे केवल नौकरीपेशा या कारोबारी लोगों को ही भरना पड़ता है। लेकिन आयकर नियम कुछ और ही कहते हैं। (ITR Filing 2026) यदि आप छात्र (Student), बेरोजगार (Unemployed) या फिलहाल नौकरी नहीं कर रहे हैं, तब भी कई परिस्थितियों में ITR दाखिल करना अनिवार्य हो सकता है। इसकी जरूरत आपकी नौकरी नहीं, बल्कि आपकी कुल आय, आय के स्रोत और आयकर कानून के प्रावधान तय करते हैं।

ITR Filing 2026 में कब भरना अनिवार्य हो जाता है?

टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार,(ITR Filing 2026) अगर किसी व्यक्ति की ग्रॉस टोटल इनकम निर्धारित बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट से अधिक है, तो उसे ITR दाखिल करना होगा। आकलन वर्ष (AY) 2026-27 के लिए नई टैक्स व्यवस्था में यह सीमा 4 लाख रुपये है, जबकि पुरानी टैक्स व्यवस्था में 60 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए 2.5 लाख रुपये निर्धारित है। यह आय कटौतियों (Section 80C, 80D आदि) से पहले की मानी जाती है।

ITR Filing 2026 स्टूडेंट्स की इनकम पर भी लागू हो सकते हैं नियम

आज कई छात्र पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम जॉब, इंटर्नशिप, फ्रीलांसिंग, ऑनलाइन कंटेंट, ट्यूशन, एफडी का ब्याज, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या किराये से आय अर्जित कर रहे हैं। यदि इन सभी स्रोतों से होने वाली कुल आय निर्धारित सीमा से अधिक हो जाती है, तो ITR दाखिल करना जरूरी होगा।

ITR Filing 2026 बेरोजगार हैं, फिर भी बच नहीं पाएंगे

यदि कोई व्यक्ति नौकरी छोड़ चुका है लेकिन उसे बैंक ब्याज, किराया, निवेश, कैपिटल गेन या अन्य स्रोतों से आय मिल रही है, तो उसकी कर देनदारी उसी आय के आधार पर तय होगी। ऐसे मामलों में भी ITR भरना आवश्यक हो सकता है।

ITR Filing 2026 टैक्स नहीं बन रहा, फिर भी ITR जरूरी हो सकता है

नई टैक्स व्यवस्था में Section 87A के तहत कई मामलों में टैक्स शून्य हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ITR दाखिल करने की जरूरत खत्म हो गई। यदि आपकी आय बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट से ऊपर है, तो रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य रहेगा।

ITR Filing 2026 इन स्थितियों में कम आय पर भी ITR जरूरी

कुछ मामलों में आय कम होने के बावजूद ITR भरना पड़ सकता है, जैसे चालू खाते में 1 करोड़ रुपये से अधिक जमा, विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक खर्च, बिजली बिल 1 लाख रुपये से अधिक, अधिक TDS/TCS कटना, बचत खाते में 50 लाख रुपये से अधिक जमा या विदेशी संपत्ति का मालिक होना।

ITR Filing 2026 भरने के फायदे भी जानिए

ITR दाखिल करने से TDS रिफंड प्राप्त करने, (ITR Filing 2026) विदेश में पढ़ाई और वीजा आवेदन, बैंक लोन, मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल बनाने और शेयर बाजार में हुए नुकसान को भविष्य में समायोजित करने जैसे कई लाभ मिलते हैं। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ITR दाखिल करने से पहले Form 26AS, AIS, PAN और बैंक रिकॉर्ड का मिलान जरूर करें।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!