Section-Specific Split Button

TET Exam 2026: गोरखपुर के 32 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 का आयोजन गोरखपुर जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए 72,020 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी, बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की मॉनिटरिंग के चलते सभी पालियों की परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुई।

इतने अभ्यार्थी हुए शामिल

अंतिम दिन आयोजित परीक्षा में 13,558 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 11,036 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,522 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार अंतिम पाली में 81.4 प्रतिशत उपस्थिति और 18.6 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से नकल, अव्यवस्था या अन्य किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी, प्रश्नपत्रों को डबल लॉक सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया तथा प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच की गई। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह नियंत्रण में रही।

यूपी में नहीं होंगे विधानसभा उपचुनाव? क्या किसी को फायदा पहुंचाने की हो रही कोशिशें? सियासी चर्चाएं तेज

पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटील समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं, ऑब्जर्वर (पूर्व डीआईजी) वी.पी. श्रीवास्तव ने पूरे परीक्षा कार्यक्रम की निगरानी की, जबकि अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार ने नोडल अधिकारी के रूप में समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।

नोएडा के नामी 50 बिल्डरों पर CBI का एक्शन : सुप्रीम कोर्ट में पेश किया काले कारनामों का लेटर, 600 लोगों के साथ किया था फ्रॉड!

अभ्यार्थियों की सुविधा का भी ध्यान

परीक्षार्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। वहीं, परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर सक्रिय रहे, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा की सफलता को टीमवर्क का परिणाम बताते हुए कहा कि सभी विभागों के बेहतर समन्वय और सतर्क निगरानी के कारण टीईटी-2026 का पूरा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और नकलविहीन वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!