Section-Specific Split Button

HPCL Vacancy: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में नौकरी ही नौकरी, फटाफट करें आवेदन

HPCL Recruitment 2026- news (1)
एचपीसीएल में निकली जॉब

नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन तिथि

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल): केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी): विज्ञान विषय से स्नातक (B.Sc.) के साथ फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा और वैध हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
  • सीनियर ऑफिसर (सेल्स): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, केमिकल या सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई के साथ 2 वर्षीय फुल-टाइम MBA/PGDM होना चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (प्रोजेक्ट्स): सिविल इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय फुल-टाइम बीटेक/बीई डिग्री आवश्यक है।
  • चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल सर्विसेज): केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई डिग्री होनी चाहिए। MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।
  • सीनियर मैनेजर/चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर (इकोनॉमिस्ट): अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, एनर्जी प्लानिंग या संबंधित विषय में 2 वर्षीय फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
  • डीजीएम/जीएम (गैस सोर्सिंग एंड मार्केटिंग): किसी भी इंजीनियरिंग शाखा में बीटेक/बीई के साथ 2 वर्षीय फुल-टाइम MBA होना चाहिए।
  • डीजीएम/जीएम/सीजीएम (सेल्स एंड मार्केटिंग): केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई डिग्री आवश्यक है। MBA डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers या Current Openings सेक्शन में जाएं।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई शैक्षणिक, व्यक्तिगत और अनुभव संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर Submit पर क्लिक करें।
Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!