Section-Specific Split Button

UP Home Guards Result: सितंबर में खुलेगा 41 हजार से अधिक युवाओं की किस्मत का ताला

UP Home Guard Recruitment- new
सितंबर में खुलेगी इन युवाओं की किस्मत

Lucknow: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के खाली पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में होमगार्ड जवानों के 41,424 पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम आगामी सितंबर महीने में जारी कर दिया जाएगा।

यूपी सरकार ने रविवार को होमगार्ड संगठन की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। बैठक में सीएम योगी ने होमगार्डों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से लैस करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए।

होमगार्ड आंतरिक सुरक्षा के प्रहरी

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होमगार्ड संगठन प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन तथा जनसेवा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है।

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में पुलिस और होमगार्ड का जवान ही समाज का ‘फर्स्ट रिस्पांडर’ (सबसे पहले पहुंचने वाला) होता है। पीड़ित व्यक्ति के पास सबसे पहले यही जवान पहुंचते हैं, इसलिए इनका पूरी तरह से प्रशिक्षित होना अनिवार्य है।

जवानों को मिलेगी ये सुविधा

यूपी सररका ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी होमगार्ड जवानों को अनिवार्य रूप से सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) और फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा) की ट्रेनिंग दी जाए। इसके साथ ही, उन्हें ‘गोल्डन ऑवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा जो जान बचाने के लिए सबसे संवेदनशील होता है) के महत्व के बारे में भी विस्तार से समझाया जाए।

वर्तमान समय में जवानों को अधिक सक्षम, बेहतर प्रशिक्षित, तकनीकी रूप से दक्ष और आधुनिक बनाया जाना समय की मांग है।

यूपी में होमगार्ड विभाग में फेरबदल, 13 जिला कमांडेंट को मिली नई तैनाती; देखिए पूरी लिस्ट

आपदा मित्र के रूप में भूमिका

वर्तमान में 3,812 होमगार्डों को ‘आपदा मित्र’ के रूप में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए 1,091 स्वयंसेवकों को अग्नि बचाव (फायर फाइटिंग) तथा 425 स्वयंसेवकों को बाढ़ बचाव कार्यों के लिए उन्नत और विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

इस भर्ती में चयनित होने वाले सभी नए अभ्यर्थियों को पुलिस के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में 90 दिनों का कड़ा आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

होमगार्ड विभाग बनेगा हाईटेक

होमगार्ड विभाग को हाईटेक बनाने के लिए बुनियादी ढांचे पर भी तेजी से काम चल रहा है। बैठक में जानकारी दी गई कि विभाग की 104.80 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 20 निर्माण परियोजनाओं का कार्य इस समय प्रगति पर है।

इसके साथ ही, वर्तमान केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान को राज्य स्तरीय अत्याधुनिक संस्थान के रूप में विकसित करने की एक वृहद योजना तैयार की गई है, जिससे जवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जा सकेगी।

होमगार्ड परीक्षा के पहले दिन प्रशासन अलर्ट! परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने केंद्रों पर किया औचक निरीक्षण

दिवंगत जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता

सरकार होमगार्ड जवानों के कल्याण के लिए भी पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। सेवाकाल के दौरान किसी जवान की मृत्यु होने की स्थिति में उनके द्वारा नामित आश्रित को 5 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि दी जा रही है। दिसंबर 2020 से अब तक 3,153 मामलों में कुल 157.65 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि बांटी जा चुकी है।

इसके अलावा, अप्रैल 2022 से अब तक 125 दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवकों के आश्रितों को विभिन्न बैंकिंग बीमा योजनाओं के माध्यम से 30 लाख से लेकर 45 लाख रुपये तक की बड़ी बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!