Section-Specific Split Button

Inspire Scholarship: 12वीं पास छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

government scholarship- news
छात्रों को ऐसे मिलेगी स्कालरशिप

New Delhi: देश में हर साल लाखों छात्र 12वीं पास करने के बाद आगे की उच्च शिक्षा (Higher Education) का सपना देखते हैं, लेकिन कई बार कमजोर आर्थिक स्थिति उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। खासकर साइंस स्ट्रीम (विज्ञान संकाय) के स्टूडेंट्स के लिए आगे की पढ़ाई और रिसर्च का खर्च उठाना काफी मुश्किल होता है।

ऐसे होनहार छात्रों की मदद के लिए केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की ओर से ‘इंस्पायर स्कॉलरशिप’ (INSPIRE Scholarship for Higher Education) चलाई जाती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के प्रतिभावान छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और भविष्य में साइंटिस्ट बनकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

क्या है इंस्पायर स्कॉलरशिप

यह केंद्र सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कॉलरशिप योजना है, जिसके तहत योग्य छात्रों को ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) स्तर पर साइंस विषयों की पढ़ाई के लिए हर साल 80,000 रुपये की भारी-भरकम आर्थिक सहायता दी जाती है।

इतनी मिलती है रकम

इस योजना के तहत कुल 80,000 रुपये में से 60,000 रुपये की राशि हर महीने 5,000 रुपये के हिसाब से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है।

BRO Recruitment 2026: BRO में 899 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी का शानदार मौका

इसके अलावा, बाकी के 20,000 रुपये सालाना अलग से दिए जाते हैं, जिसका उपयोग छात्र अपने अनिवार्य समर रिसर्च प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक गतिविधियों पर कर सकते हैं। यह वित्तीय सहायता अधिकतम 5 वर्षों तक यानी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा होने तक मिलती है।

आवेदन के लिए पात्रता और उम्र सीमा

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए छात्रों को कोई अलग से प्रतियोगी परीक्षा नहीं देनी पड़ती। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 17 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पात्रता की बात करें तो यदि छात्र ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपने राज्य या केंद्रीय बोर्ड के टॉप 1 प्रतिशत छात्रों की सूची में जगह बनाई है, तो वह आवेदन कर सकता है।

इसके अलावा, JEE Main, JEE Advanced या NEET परीक्षा में टॉप 10,000 रैंक हासिल करने वाले छात्र भी इसके पात्र माने जाते हैं। IISER, NISER, DAE-CBS जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेने वाले या KVPY, NTSE, JBNSTS और साइंस ओलंपियाड के विजेताओं को भी इसका सीधा लाभ मिलता है।

इन विषयों के छात्रों को मिलेगा लाभ

यह स्कॉलरशिप केवल प्योर साइंसेज और बेसिक साइंसेज के विषयों के लिए ही मान्य है। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बायोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, जियोलॉजी, एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी जैसे बुनियादी विज्ञान के विषय शामिल हैं।

कई बार छात्र यह मान लेते हैं कि इंजीनियरिंग, मेडिकल या फार्मेसी के छात्रों को भी यह लाभ मिलेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस योजना के दायरे से सभी तरह के प्रोफेशनल, टेक्निकल और मेडिकल (MBBS/BTech) कोर्स बाहर रखे गए हैं।

12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ी खबर, आंगनवाड़ी के 198 पदों पर भर्ती

इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को INSPIRE के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और एक प्रोफाइल बनानी होगी। इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारियां भरकर 12वीं की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा का रैंक प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी है कि आवेदन करने वाले छात्र के नाम से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में एक सक्रिय बचत खाता (Savings Account) होना अनिवार्य है, क्योंकि सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से स्कॉलरशिप का पैसा सीधे इसी खाते में ट्रांसफर करती है।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!