New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) भर्ती 2026 के तहत 899 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे।
BRO की ओर से यह भर्ती अधिसूचना 21 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। भर्ती की जानकारी सामने आने के बाद युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।
BRO के इन पदों पर होगी भर्ती
सीमा सड़क संगठन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर संचार, ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी (OEM) और इलेक्ट्रीशियन जैसे पद शामिल हैं।
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। कुछ पदों के लिए तकनीकी सर्टिफिकेट और अनुभव भी जरूरी रखा गया है।
ड्राफ्ट्समैन और टाइपिस्ट पद के लिए योग्यता
ड्राफ्ट्समैन पद के लिए उम्मीदवार का विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास आर्किटेक्चर या ड्राफ्ट्समैनशिप में दो साल का सर्टिफिकेट होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास ड्राफ्ट्समैन (सिविल) ट्रेड का प्रमाण पत्र और संबंधित अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
10वीं पास उम्मीदवारों को भी मौका
BRO की इस भर्ती में 10वीं पास युवाओं के लिए भी कई अवसर दिए गए हैं। ऑपरेटर संचार पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ITI से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
वहीं ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी (OEM) पद के लिए भारी वाहन, डोजर या एक्सकेवेटर चलाने का वैध लाइसेंस और कम से कम 6 महीने का अनुभव मांगा गया है।
इलेक्ट्रीशियन पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही ITI से ऑटो इलेक्ट्रिशियन का सर्टिफिकेट और एक साल का अनुभव होना चाहिए।
उम्र सीमा और आरक्षण का लाभ
सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 40 वर्ष तक और SC/ST वर्ग के सरकारी कर्मचारियों को 45 वर्ष तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त राहत प्रदान की जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
BRO भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 5200 रुपये से 20200 रुपये तक वेतन और 2800 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।
वहीं हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन जैसे पदों पर 5200 रुपये से 20200 रुपये तक वेतन के साथ 1900 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है। खासतौर पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए BRO में नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है।
निष्कर्ष
अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।