New Delhi: भारतीय रेलवे ने टेक्नीशियन के बंपर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए कुल 6565 पदों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल पदों में से 323 पद टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और 6242 पद टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए निर्धारित किए गए हैं। ग्रेड I सिग्नल के पदों के लिए उम्मीदवार के पास BSc या संबंधित डिप्लोमा होना अनिवार्य है, जबकि ग्रेड III के पदों के लिए 10वीं पास के साथ ITI जरूरी है।
JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट
आयु सीमा और आरक्षित वर्ग
उम्र सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय की गई है। ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्र 18 से 33 वर्ष और ग्रेड III के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
वेतनमान
रेलवे में टेक्नीशियन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों का वेतन ग्रेड और लेवल के अनुसार तय होगा। ग्रेड I सिग्नल के लिए लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये और ग्रेड III के लिए लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये प्रारंभिक वेतन के रूप में मिलेगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है। वहीं, SC, ST और PWD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया
कुल चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन से पहले सावधानियां
रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले अपने आधार नंबर और 10वीं के प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी का मिलान कर लें। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।