Section-Specific Split Button

SBI Recruitment 2026: एसबीआई में इन पदों पर जॉब की भरमार, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

एसबीआई में निकली जॉब

नई दिल्ली: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दरअसर एसबीआई ने कंकुरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती निकाली है। पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (sbi.bank.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

आवेदन की प्रक्रिया 14 मई, 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 11 जून, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। 

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत भारत भर में SBI के विभिन्न सर्किलों में कुल 821 रिक्तियों को भरा जाएगाय़ की घोषणा की गई है। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 14 मई, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान नहीं की जाएगी।

अनुभव: जिन उम्मीदवारों के पास क्रेडिट ऑडिट या विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) विभाग में काम करने का अनुभव है उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज कर लें।
  4. इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मई 2026 से 11 जून 2026 तक SBI के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार आवेदन की नियम और शर्तों को भली-भांति पढ़ लें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।  

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!