New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET परीक्षा को लेकर नई तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा मई में आयोजित की गई थी। परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। एनटीए ने कहा कि इसके लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा फीस देने की जरूरत नहीं होगी।
परीक्षा की नई तारीख घोषित
NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब NEET परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा की तारीख को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे अब स्पष्ट कर दिया गया है।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
नई तारीख के ऐलान के बाद अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का एक और अवसर मिल गया है। परीक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश भी NTA की ओर से समय-समय पर जारी किए जाएंगे।
अभिभावकों को दी ये सलाह
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की गई है। परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट केवल एनटीए के ऑफिशियल चैनलों पर जारी की जाएंगी।
नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के जरिए एमबीबीएस, बीडीएस समेत कई मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है। हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं। री एग्जाम की तारीख आने के बाद अब छात्रों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में उन्हें रिवीजन पर फोकस करने और रोजाना मॉक टेस्ट लगाने की सलाह दी जा रही है।
एनटीए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ी जानकारी चाहिए तो वह एनटीए की आधिकारिक ईमेल आईडी neet-ug@nta.acपूर्ण विरामin पर संपर्क कर सकता है । इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 भी जारी किए गए हैं।
तैयारी का समय
अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र अब केवल रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें।
परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों की सूची और अलॉटमेंट के बारे में जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जाएगी।
इस तिथि को रद्द हुई परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 13 मई 2026 को हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया था। एनटीए ने इसके लिए नोटिस जारी कर जानकारी दी थी, साथ ही इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई थी।
एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चों की मेहनत से इस बार कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। पेपर लीक माफिया के कारण ईमानदारी से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों को नुकसान पहुंचा है। भविष्य में दोबारा ऐसा न हो, उसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।








