Dehradun: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है।
इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। हाई स्कूल में अक्षिता गोयल ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार और स्कूल में खुशी और गर्व का माहौल है।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण पेश किया।
इस साल के UK Board Result 2026 में लड़कियों का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। टॉपर्स की इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सफल छात्र अपने आगे के करियर और उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, जारी हुआ परीक्षा परिणाम #UKBoardResult2026 #UttarakhandBoard #Result2026 #ExamResult #UKBoard pic.twitter.com/gAOOF0s2OU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 25, 2026
परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in 2026 पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। अब आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने का समय है।
UK Board Result 2026: 10वीं का रिजल्ट ऐसे देखें (How to Check the Class 10 Result)
- उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “UK Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर सही-सही दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
UK Board Result 2026: 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें How to Check the Class 12 Result)
- वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट करें।
- बोर्ड एग्जाम सेक्शन में “UK Board 12th Result 2026” लिंक खोलें।
- रोल नंबर और आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट जरूर लें।








