Ranchi: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JHTET 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक और जूनियर स्तर के शिक्षकों की पात्रता तय की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 21 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता, योग्यता और जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

JHTET 2026 की जरूरी तारीखें
JHTET 2026 में अप्लाई करने की आवेदन फीस
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) के लिए योग्यता

JHTET 2026 में प्राथमिक स्तर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10+2 (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed. / BTC) होना चाहिए या वे इसके अंतिम वर्ष में शामिल हों।
इसके अलावा 45% अंकों के साथ NCTE मानदंडों के अनुसार डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने 4 वर्षीय B.El.Ed. किया है या कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं विशेष शिक्षा में डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे।

जूनियर स्तर (कक्षा 6-8) के लिए योग्यता

JHTET 2026 में जूनियर स्तर के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ 2 वर्षीय D.El.Ed. या B.Ed./L.T./शिक्षा शास्त्री की डिग्री आवश्यक है।

स्नातक में कम से कम 50% अंक वाले उम्मीदवार B.Ed. के साथ आवेदन कर सकते हैं। वहीं NCTE मानदंडों के तहत 45% अंक वाले B.Ed. अभ्यर्थी भी पात्र हैं। जो उम्मीदवार इन कोर्सों के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन के योग्य हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है JHTET परीक्षा

JHTET परीक्षा झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में यह परीक्षा शिक्षक बनने की दिशा में पहला और सबसे जरूरी कदम मानी जाती है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए। आवेदन भरते समय किसी भी प्रकार की गलती से बचें, क्योंकि बाद में सुधार का मौका सीमित हो सकता है। Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

error: Content is protected !!