Section-Specific Split Button

करियर और पैसा साथ-साथ: 12th Result के बाद अपनाएं ये 10 कोर्स, बदल जाएगा भविष्य

Career After 12th Result
12th Result के बाद अपनाएं ये कोर्स (Img- Internet)

New Delhi: देशभर में 12th Result तेजी से जारी हो रहे हैं और बिहार राज्य में तो जारी भी हो चुका है। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? सही कोर्स का चयन ही आपके करियर की दिशा तय करता है। आज के समय में पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ कई नए और हाई डिमांड वाले कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें एडमिशन लेकर छात्र अच्छा भविष्य बना सकते हैं।

12th Result के बाद कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में करियर

अगर आपको कंप्यूटर, ऐप या टेक्नोलॉजी में रुचि है तो आप 12th Result के बाद बीटेक कंप्यूटर साइंस आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सिखाया जाता है। इस कोर्स के बाद छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट या ऐप डेवलपर बन सकते हैं और अच्छी सैलरी पा सकते हैं।

मशीन और ऑटोमोबाइल में रुचि

मशीनों और ऑटोमोबाइल में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शानदार विकल्प है। इसमें मशीन डिजाइन, प्रोडक्शन और तकनीकी कार्य सिखाया जाता है। इस कोर्स के बाद ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के कई अवसर मिलते हैं।

एयरोस्पेस और अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी

अगर आपका सपना हवाई जहाज या स्पेस टेक्नोलॉजी में काम करने का है, तो बीटेक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) चुन सकते हैं। इसमें विमान और रॉकेट से जुड़ी पढ़ाई होती है। इस क्षेत्र में करियर बनाकर छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम कर सकते हैं और अलग-अलग टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन

12th Result के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में छात्र मोबाइल, नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के काम करने के तरीके सीखते हैं। 5G और नई टेक्नोलॉजी के चलते इस फील्ड में जॉब के मौके लगातार बढ़ रहे हैं।

12th Result के बाद IT फील्ड में विकल्प

अगर आप IT फील्ड में जाना चाहते हैं लेकिन इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते, तो BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) एक अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोग्रामिंग, वेब डेवलपमेंट और ऐप डेवलपमेंट सिखाया जाता है। इस कोर्स के बाद छात्र सॉफ्टवेयर डेवलपर या ऐप डेवलपर बन सकते हैं।

12th Resultमैनेजमेंट और बिजनेस में करियर

12th Result के बाद मैनेजमेंट और बिजनेस में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) बढ़िया विकल्प है। इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस और बिजनेस स्किल्स सिखाई जाती हैं। इसके बाद छात्र MBA कर बड़े पदों पर काम कर सकते हैं और नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकते हैं।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!