Section-Specific Split Button

BPSC APO Recruitment 2026: 300 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका, अभी जानें पूरी डिटेल्स

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने BPSC APO Recruitment 2026 की भर्ती का ऐलान कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आज ही आवेदन कर लें। वैकेंसी की डिटेल्स के लिए पढ़ें ये पूरी खबर...
BPSC APO Recruitment 2026
BPSC APO Recruitment 2026 (Img- Internet)

Patna: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन युवाओं के लिए नौकरी का एक बड़ा अवसर लेकर आया है, जिसमें उन्होंने BPSC APO Recruitment 2026 के तहत 300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो आवेदन से पहले पात्रता, सिलेबस और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। नीचे वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है।

BPSC APO Recruitment 2026 की जरूरी तारीखें
  • Online Apply Start Date : 27 February 2026
  • Online Apply Last Date : 20 March 2026
  • Last Date For Fee Payment : 20 March 2026
  • Exam Date : जल्द जारी होगा…
  • Admit Card : एग्जाम से पहले
  • Result Date : जल्द जारी होगा…
BPSC APO Recruitment 2026 की आवेदन फीस

BPSC APO Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। किसी भी आरक्षित उम्मीदवार को कोई छूट नहीं दी गई है। भुगतान करने के लिए उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आयु सीमा
  • Minimum Age : 21 Years
  • Maximum Age : 37 Years (UR Male)
  • Maximum Age : 40 Years (Female UR, BC/ EBC-Male & Female)
  • Maximum Age : 42 Years (SC/ ST-Male & Female)
BPSC APO Recruitment 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 3 साल या 5 साल का कोर्स शामिल हो।

BPSC APO Recruitment 2026 में कैसे करें अप्लाई ?

सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। नई पोस्ट के लिए रजिस्टर करने के लिए अपनी बेसिक डिटेल्स डालें। फिर होमपेज पर प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। लॉग इन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। फिर फीस पे करें और आखिर में एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

निष्कर्ष

अगर आप BPSC APO Recruitment 2026 के इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

कैटेगरी

error: Content is protected !!