Section-Specific Split Button

RRC WR Recruitment 2026: रेलवे में बिना परीक्षा होगी भर्ती, जानें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

इंडियन रेलवे ने RRC WR के तहत 5 हजार पदों में बंपर वैकेंसी जारी है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। वैकेंसी सी पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें ये खबर
RRC WR Recruitment 2026
RRC WR में निकली वैकेंसी (Img- Internet)

Mumbai: क्या आप भी रेलवे में नौकरी पाने की चाहत रखते हैं और इसी की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल वेस्टर्न रेलवे, मुंबई ने RRC WR अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 5349 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

RRC WR के इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू करेगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अगर आप इस पद आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले यह खबर पूरी पढ़ लें।

जरूरी तारीख
  • Online Apply Start Date : 21 February 2026
  • Online Apply Last Date : 23 March 2026
  • Last Date For Fee Payment : 23 March 2026
  • Merit List : Notify Later
RRC WR Recruitment 2026 की आवेदन फीस
  • For General/ OBC/ EWS : 100 रुपये
  • For SC/ ST/ PwBD/ Women : 00 रुपये
RRC WR Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा

RRC WR मेंआवेदन करने के लिए कैंडिडेट की आयु 23 मार्च 2026 तक न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। बता दें कि भर्ती में पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा का पालन करना जरूरी है।

RRC WR Recruitment 2026 की वैकेंसी डिटेल्स
  • General: 2166
  • OBC: 1435
  • EWS: 552
  • SC: 800
  • ST: 396
RRC WR Recruitment 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता

RRC WR Recruitment 2026 के लिए कैंडिडेट को कम से कम 50% मार्क्स के साथ क्लास 10th (हाई स्कूल) पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

अप्लाई करने का आसान तरीका

RRC WR Recruitment 2026 के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले वेस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाना होगा। इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स, ट्रेड, आधार नंबर, मार्क्स/CGPA, डिवीज़न/वर्कशॉप समेत सभी डिटेल्स भरनी होंगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आपका आधार नंबर ज़रूरी है। साथ ही, अपना ईमेल एड्रेस सही से डालें। इसी जानकारी का इस्तेमाल करके आपसे कॉन्टैक्ट किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप वेबसाइट पर लॉग इन करें और सभी ज़रूरी डिटेल्स ध्यान से भरें। फिर आपको अपनी 10वीं क्लास की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट और इनकम सर्टिफिकेट जैसे सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करने होंगे। सभी डिटेल्स भरने के बाद, फॉर्म में बताई गई कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस भरें। रेलवे अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा जिसे आप भविष्य में नौकरी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इंडियन रेलवे ने अप्रेंटिस के पद पर बंपर वैकेंसी निकाली है। अगर आप इस पद में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

कैटेगरी

error: Content is protected !!