MPPSC PCS Final 2024

MPPSC PCS Final 2024 परीक्षा रिजल्ट: देवांशु शिवहरे बने टॉपर, दूसरे-तीसरे स्थान पर कौन?

मित्रों के साथ पोस्ट शेयर करें:

Bhopal: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2024 के राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम (Final Result) जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसके साथ ही शीर्ष 10 उम्मीदवारों की लिस्ट भी प्रकाशित की गई है।

MPPSC PCS Final 2024 में देवांशु शिवहरे ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋषव अवस्थी ने दूसरा और अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सेवाओं में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा।

टॉपर्स लिस्ट

परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

1. देवांशु शिवहरे
2. ऋषव अवस्थी
3. अंकित
4. शुभम
5. हर्षिता दवे
6. रुचि जाट
7. नम्रता जैन


8. गिरराज परिहार
9. स्वर्णा दीवान
10. विक्रमदेव सरयम
11. शिवानी सिरमचे
12. जतिन ठाकुर
13. हिमांशु सोनी

यह परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, जिन्होंने 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

परीक्षा की जानकारी

एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक किया गया था। यह परीक्षा विभिन्न सरकारी पदों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में उम्मीदवारों को उनके विषय ज्ञान, लिखित परीक्षा, और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवालों का सामना करना पड़ा था।

रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका

जो उम्मीदवार MPPSC PCS Final 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. “Written Exam Result (Main)” लिंक पर क्लिक करें।
4. अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट चेक करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट लें।

मित्रों के साथ पोस्ट शेयर करें:

Back To Top