Section-Specific Split Button

IAF Agniveer Recruitment: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर म्यूजिशियन पदों पर इस तिथि को भर्ती रैली

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती निकाली गई। जो भी अभ्यर्थी इस रैली भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट (agnipathvayu.cdac.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन तिथि
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 मई 2025 तय की गई है।

रैली भर्ती की तिथि

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन रैली भर्ती के माध्यम से किया जायेगा। रैली भर्ती के लिए डेट 10 से 18 जून 2025 तय की गई है।

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी को संगीत का ज्ञान होना चाहिए जिसकी विस्तृत डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

आयु तिथि
इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो। इसके अलावा अभ्यर्थी को शारीरिक योग्यता को भी पूरा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अभ्यर्थियों को पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!