Section-Specific Split Button

जानिये केंद्रीय विद्यालय में कैसे होता है दाखिला?

केंद्रीय विद्यालय में भिभावक बच्चों का एडमिशन कराने के लिए तरसते हैं। बहुत से लोगों को यही नहीं पता होता कि यहां एडमिशन कैसे होता है। इस आर्टिकल में जानेंगे यहां एडमिशन कैसे होता है।

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप सरकारी स्कूलों में शामिल है। यहां अभिभावक बच्चों का एडमिशन कराने के लिए तरसते हैं। केंद्रीय विद्यालय में दाखिला पाने के लिए यह जरूरी है कि आपके पास एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी सभी जानकारियां होनी चाहिए।

वर्तमान में भारत में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय हैं। केवीएस की ब्रांच भारत ही नहीं विदेशों में भी है। यहां दाखिला पाने के लिए बहुत से दिशा-निर्देशों का पालन करना होता है। केवीएस में दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देश जानने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होता है। यहां एडमिशन, फॉर्म, टेस्ट पैटर्न और एडमिशन फीस जैसी सभी जानकारी मिल जाएंगी।

लोगों को लगता है कि केंद्रीय विद्यालय में सिर्फ सरकारी नौकरी करने वालों के बच्चे दाखिला ले सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के बच्चे भी यहां दाखिला ले सकते हैं। केवीएस में कोई भी दाखिला ले सकता है, बस कुछ लोगों के लिए रिजर्वेशन की छूट है।

आवेदन फीस
बहुत से लोग आवेदन शुल्क के कारण अपने बच्चों को दाखिला केवीएस में नहीं कराते हैं, लेकिन केवीएस का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!