Section-Specific Split Button

AMU Recruitment: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने टीचर (Teacher) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी टीचर के पदों पर भरा जाएगा। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से जारी है। उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन के अलावा उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भी जमा करना होगा।

आवेदन तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2024 है। 

आवेदन की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 24 पदों को भरना है। 

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमे पदानुसार 30/35/40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती
प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए 8 पद, टीजीटी टीचर (हिन्दी, मैथमेटिक्स, साइंस, उर्दू) के लिए 6 पद और पीजीटी टीचर (बायोलॉजी, कॉमर्स) के लिए 10 रिक्तियां शामिल है। 

पात्रता मानदंड
1. प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा/B.EL.ED/स्पेशल एजुकेशन होना चाहिए।  
2. टीजीटी टीचर के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड होना चाहिए।
3. पीजीटी टीचर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री और बीएड डिग्री होनी चाहिए। इन सभी पदों पर इन योग्यताओं के अलावा सीटेट/यूपीटेट एग्जाम पास होना आवश्यक है। 

आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ नीचे दिए पते पर भेजना होगा।
सेलेक्शन कमिटी सेक्शन (नॉन टीचिंग), रजिस्ट्रार ऑफिस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़-202002, उत्तर प्रदेश, इंडिया।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!