Section-Specific Split Button

NEET UG Counselling: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल हुआ जारी, पढ़ें आवश्यक जानकारी

एमसीसी ने नीट काउंसलिंग के तहत ऑल इंडिया काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल बीती शनिवार को जारी किया है। काउंसलिंग के जरिये खाली पड़ी हुई एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

कोटा: एमसीसी ने नीट काउंसलिंग के तहत ऑल इंडिया काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल बीती शनिवार को जारी किया है। वहीं राज्य स्तरीय काउंसलिंग राउंड की समय सीमा भी घोषित कर दी गई है। बीती शनिवार को ऑफिसियल वेबसाइट पर स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है और स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के लिए भी इसी प्रकार से काउंसलिंग राउंड की समय सीमा घोषित कर दी है। काउंसलिंग के जरिये खाली पड़ी हुई एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और स्टेट काउंसलिंग का स्ट्रे वैकेंसी राउंड पूर्ण होने के पश्चात भी कई मेडिकल डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गई थीं। इन्ही सीटों को भरने के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग करवाया जा रहा है। सभी स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी को काउंसलिंग प्रोसेस 25 से 29 नवंबर के मध्य पूर्ण करने व अलॉटेड कॉलेज को 5 दिसंबर तक जॉइनिंग के लिए निर्देशित किया गया है।

20 नवंबर से 21 नवंबर तक ऑनलाइन फीस डिपॉजिट होगी। चॉइस फिलिंग 20 से 22 नवंबर तक होगी। चॉइस फिलिंग 22 नवंबर को सुबह 8 बजे बंद हो जाएगी। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 21 नवंबर रात 8 बजे से शुरू होगी। फिर 22 नवंबर को सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस होगा और 23 नवंबर को सीट अलॉटमेंट हो जाएगा। कैंडिडेट को रिपोर्टिंग और मिले हुए कॉलेज में जॉइनिंग के लिए 25 से 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। 6 दिनों में कैंडिडेट को रिपोर्टिंग करनी होगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!