Section-Specific Split Button

आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों की भर्ती

आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों की भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर 2024 से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवार 14 दिसंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।

नई दिल्ली: पुलिस की भर्ती के लिए आईटीबीपी में वैकेंसी निकली है। इंडो तिब्बतन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (ITBP) में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की भर्ती निकली है। भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर 2024 से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवार 14 दिसंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

आईटीबीपी की ये वैकेंसी टेलीकम्युनिकेशन में हैं। इसमें एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन की नियुक्ति की जाएगी। पदों के जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

पद का नाम वैकेंसी
सब इंस्पेक्टर (SI) टेलीकम्युनिकेशन 92
हेड कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन 383
कांस्टेबल टेनीकम्युनिकेशन 51
कुल 526

योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड और विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में 12वीं/ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। पदानुसार विस्तृत योग्यता भर्ती के विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएंगी।

आयु सीमा
आईटीबीपी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18/20 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र 23/25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए उम्र में छूट का प्रावधान भी किया गया है।

सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 21700 से लेकर 112400 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क
सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। महिलाओं, एक्स सर्विसमैन, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को छूट दी गई हैबताई जाएंगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!