Section-Specific Split Button

SBI SCO Recruitment: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in.) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर, 2024 निर्धारित थी। हालांकि, अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है और उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 14 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
आवेदन की तिथि
उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 14 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
पदों की संख्या
बैंक का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की कुल 1,511 रिक्तियों को भरना है।
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50% अंकों में साथ B.Tech अथवा B.E. की डिग्री होनी चाहिए या संबंधित क्षेत्र में MCA की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
डिप्टी मैनेजर के लिए आयुसीमा 25 से 35 वर्ष है।
असिस्टेंट मैनेजर के लिए आयुसीमा 21 से 37 वर्ष है। आयु की गणना 30 जून 2024 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
न्यूनतम योग्यता और अनुभव के आधार पर, बैंक द्वारा तय किए गए उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या को साक्षात्कार परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा। साक्षात्कार परीक्षा 100 अंकों की होगी। चयन के लिए अंतिम मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
1. एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in पर जाएं।
2. यहां करियर अनुभाग के तहत करेंट ओपनिंग वाले विकल्प पर क्लिक करें।
3. विज्ञापन संख्या: CRPD/SCO/2024-25/15 के अंतर्गत SCO पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
4. पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
5. फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!