Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

बिहार की बिजली कंपनी में बंपर नौकरी, जल्द आवेदन होंगे शुरू

बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर 4016 वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन bsphcl.co.in पर जाकर कर सकते हैं।

बिहार: बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर 4016 वैकेंसी निकाली है। इसके लिए कंपनी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन के लिए विंडो खोलेगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन bsphcl.co.in पर जाकर कर सकते हैं।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?
टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए वैकेंसी 2000 पद से बढ़ाकर 2156 कर दी गई है। कॉरेस्पांडेंस क्लर्क के लिए 806 वैकेंसी हैं, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के लिए 740, स्टोर असिस्टेंट के लिए 115 वैकेंसी, जेईई जेटीओ के लिए 113 वैकेंसी और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए 86 वैकेंसी हैं।

एप्लीकेशन शुल्क
जनरल, ईबीसी और बीसी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है और एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 375 रुपये है।

बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड की ओर से निकली इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40, बीसी वर्ग को 36.5, ईबीसी को 34, एससी/एसटी व महिलाओं को 32 अंक हासिल करने होंगे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement