Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, बिना फीस भरें फॉर्म

UP Anganwadi Bharti 2026
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 (Img : pinterest)

नई दिल्ली: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहती हैं और 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका (UP Anganwadi Bharti 2026) के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के तहत योग्य महिला उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। यानी इच्छुक महिलाएं बिना कोई फीस जमा किए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहती हैं। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता, उम्र और जरूरी शर्तों के बारे में जान लें।

UP Anganwadi Bharti 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों को भरा जाना है। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवारों को ही आवेदन करने का मौका दिया गया है। ऐसे में जो महिलाएं अपने जिले में रहकर सरकारी नौकरी करना चाहती हैं। उनके लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पदों पर चयनित महिलाओं को बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन में अहम जिम्मेदारी निभानी होती है। इन पदों के जरिए महिला उम्मीदवारों को अपने ही क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सकता है।

UP Anganwadi Vacancy: 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। यानी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। वहीं, अधिकतम शैक्षणिक योग्यता परास्नातक यानी पोस्ट ग्रेजुएशन रखी गई है।

इसका मतलब है कि 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर चुकी महिला उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता की शर्त पूरी करने पर आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने जिले की भर्ती से संबंधित आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई शर्तों को जरूर देख लेना चाहिए।

Anganwadi Recruitment: उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। यानी 18 से 35 वर्ष के बीच की महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।

आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु में छूट का लाभ लेने के लिए संबंधित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों और जरूरी दस्तावेजों का पालन करना होगा।

UP Anganwadi Job: अपने जिले की निवासी होना जरूरी

इस भर्ती की एक अहम शर्त यह है कि आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार उसी जिले की निवासी होनी चाहिए, जहां के पदों के लिए वह आवेदन कर रही है। यानी दूसरे जिले की निवासी महिला उस जिले की भर्ती में आवेदन नहीं कर सकती, जहां की वह स्थानीय निवासी नहीं है।

इसलिए ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अपने जिले में निकली भर्ती और उपलब्ध पदों की जानकारी जरूर हासिल कर लें। निवास संबंधी पात्रता पूरी नहीं होने पर आवेदन निरस्त भी हो सकता है।

Anganwadi Bharti: आवेदन के लिए नहीं देना होगा शुल्क

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। महिला उम्मीदवार बिना आवेदन फीस जमा किए ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु और निवास से जुड़ी जानकारी सही-सही भरनी चाहिए। फॉर्म में किसी तरह की गलत जानकारी देने से आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

आवेदन करने से पहले जरूर जांच लें जरूरी जानकारी

अगर आप भी UP Anganwadi Bharti के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपने जिले की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना चेक करें। इसमें पदों की संख्या, आवेदन की अंतिम तारीख, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाती है। बिना आधिकारिक नोटिफिकेशन देखे आवेदन से जुड़ा कोई फैसला न लें।

कुल मिलाकर, 12वीं पास महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है। हालांकि, आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप सभी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!