Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Teacher Vacancy 2026: PGT, TGT, PRT और बालवाटिका टीचर की नौकरी चाहिए? तो अभी भरें ऑनलाइन फॉर्म

AEES Recruitment 2026 के तहत PGT, TGT, PRT और बालवाटिका टीचर समेत 254 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख है।
AEES Recruitment 2026
AEES Recruitment 2026 (Img- AI)

New Delhi: सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) एक बेहतरीन नौकरी का अवसर लेकर आई है। आज 22 नवंबर 2026 इस संस्था द्वारा घोषित विभिन्न पदों (जिनमें PGT, TGT, PRT और बालवाटिका शिक्षक शामिल हैं) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज रात 11:50 बजे तक अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवश्यक शुल्क का भुगतान कर दें। इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 254 रिक्त पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल aees.onlineregistrationforms.com पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

AEES Recruitment 2026: कुल 254 पदों पर होगी भर्ती

AEES ने अपने स्कूलों में शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 को शुरू हुई थी। इस भर्ती के माध्यम से देशभर में संस्था के 15 केंद्रों पर स्थित सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 254 रिक्तियों में PGT, TGT, PRT, PRT म्यूजिक, बालवाटिका टीचर, लाइब्रेरियन, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद शामिल हैं। इनमें PRT के 89 और PRT म्यूजिक के 10 पद हैं, जबकि बालवाटिका टीचर के लिए 8 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

PGT, TGT और PRT के लिए क्या है योग्यता?

AEES में नौकरी पाने के लिए PGT पद के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और B.Ed. होना जरूरी है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। TGT के लिए संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक, B.Ed. और CTET पेपर-2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। वहीं, PRT पद के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास, D.El.Ed. या B.El.Ed. और CTET पेपर-1 उत्तीर्ण होना चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

बालवाटिका टीचर और लाइब्रेरियन की पात्रता

बालवाटिका टीचर पद के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सरी या अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन में डिप्लोमा अथवा B.Ed. (नर्सरी) की योग्यता होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री आवश्यक है। इसकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। सभी पदों के लिए पात्रता और आयु की गणना 22 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क और कैसे होगा चयन?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कुल 1,000 रुपये आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा करने होंगे। महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए कुल शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसके बाद संबंधित पदों के लिए क्वालिफाइंग स्किल टेस्ट यानी चॉक एंड बोर्ड टेस्ट या इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी। PRT पद के लिए पे लेवल-6, TGT के लिए लेवल-7 और PGT के लिए लेवल-8 के तहत वेतन मिलेगा।

AEES Teacher Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले aees.onlineregistrationforms.com या aees.gov.in पर जाएं। नोटिफिकेशन संख्या 01/2026 के तहत New Candidate Registration पर क्लिक करके ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें और इच्छित पद व विषय चुनें। निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें। फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। आवेदन की अंतिम तारीख आज 22 नवंबर है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!