Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

सिडबी में निकली कई पदों पर जॉब, आवेदन से पहले जान लें जरूरी बातें

sidbi recruitment news
SIDBI में अधिकारी बनने का मौका (सांकेतिक फोटो)

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर से अच्छी खबर है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने कई पदों पर जॉब निकाली है। पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट (sidbi.in) पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ए) के 63 और मैनेजर (ग्रेड बी) के 5 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

ग्रेड ए और ग्रेड बी के लिए योग्यता पद और स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक, कानून की डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री, एमसीए या निर्धारित प्रोफेशनल योग्यता होनी चाहिए।

पात्र एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कुछ पदों पर न्यूनतम अंकों की सीमा में छूट दी गई है। सिस्टम/आईटी स्ट्रीम में यह सीमा 55% और विधि स्ट्रीम में 45% है।

अनुभव

  • ग्रेड ए सामान्य: सामान्यतः संबंधित वित्तीय संस्थानों, बैंकों, एनबीएफसी, फिनटेक कंपनियों या माइक्रोफाइनेंस संस्थानों में अधिकारी स्तर पर दो साल का अनुभव। वैकल्पिक रूप से तीन साल का संबंधित क्लेरिकल अनुभव भी मान्य हो सकता है। सीए और फुल टाइम एमबीए/पीजीडीएम उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन की शर्तों के अनुसार छूट है।
  • ग्रेड ए हिंदी: अनुवाद, पारिभाषिक शब्दावली या राजभाषा नीति से जुड़े काम में दो साल का अनुभव
  • ग्रेड ए विधि: संबंधित संस्थानों में लॉ ऑफिसर के रूप में दो साल का अनुभव
  • ग्रेड ए सिस्टम/आईटी: संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव
  • ग्रेड बी हिंदी: संबंधित क्षेत्र में पांच साल का अनुभव
  • ग्रेड बी विधि: लॉ ऑफिसर के रूप में पांच साल का अनुभव
  • ग्रेड बी सिस्टम/आईटी: आईटी क्षेत्र में पांच साल का अनुभव, जिसमें कम से कम दो साल संबंधित विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगा चयन

सिडबी ग्रेड ए और बी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  1. फेज-1 परीक्षा: यह ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसके आधार पर अगले चरण के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

  1. सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर करियर या भर्ती सेक्शन खोलें।
  3. असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए और मैनेजर ग्रेड बी भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन को चुनें।
  4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  5. नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
  6. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
  7. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी विवरण भरें।
  8. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  9. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  10. फॉर्म में भरी गई जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
  11. अंतिम आवेदन फॉर्म और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

 

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!