New Delhi: नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी तलाश करने वाले उम्मीदवारों ने लिए नौकरी निकली है। पद के इच्छुक उम्मीदवार एनएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट (nsic.co.in) के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से 26 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करने की तारीखों का ध्यान रखना होगा।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत 42 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती दलित, पिछड़े, आदिवासी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए है।
शैक्षणिक योग्यता
पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री, प्रोफेशनल योग्यता और निर्धारित अनुभव होना जरूरी है। कई पदों के लिए प्रथम श्रेणी में डिग्री या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक की शर्त है। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए अंक की न्यूनतम सीमा में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
- जनरल मैनेजर: अधिकतम आयु 45 वर्ष, संबंधित क्षेत्र में 15 साल का अनुभव
- डिप्टी जनरल मैनेजर: अधिकतम आयु 41 वर्ष, 12 साल का अनुभव
- चीफ मैनेजर: अधिकतम आयु 38 वर्ष, 9 साल का अनुभव
- डिप्टी मैनेजर: अधिकतम आयु 31 वर्ष, 2 साल का अनुभव
- असिस्टेंट मैनेजर: अधिकतम आयु 28 वर्ष। टेक्नोलॉजी पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री और GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर जरूरी है। फाइनेंस एंड अकाउंट्स पद के लिए पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं है।
आयु सीमा
आयु की गणना 14 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। मौजूदा NSIC कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट और प्रथम श्रेणी की शर्त में छूट का प्रावधान भी है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी।
- जनरल मैनेजर से डिप्टी मैनेजर तक के पद: आवेदन और पात्रता की जांच के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
- असिस्टेंट मैनेजर- टेक्नोलॉजी: GATE स्कोर को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
- असिस्टेंट मैनेजर- फाइनेंस एंड अकाउंट्स: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार को 30 प्रतिशत वेटेज मिलेगा।
फाइनेंस एंड अकाउंट्स के असिस्टेंट मैनेजर पद की CBT में 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 90 मिनट मिलेंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार एनएसआईसी की वेबसाइट (nsic.co.in) के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका प्रिंट निकालना होगा।
आवेदन के साथ फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद हस्ताक्षरित आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां डाक या हाथों-हाथ NSIC के निर्धारित पते पर भेजनी होंगी।
हार्ड कॉपी 21 दिसंबर 2026 को शाम 6 बजे तक NSIC भवन, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, नई दिल्ली-110020 पहुंच जानी चाहिए। अंतिम समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवार रखें ध्यान
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में अपने पद की योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और दस्तावेजों से जुड़ी शर्तें ध्यान से जांच लें।