Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UPPSC Civil Judge Bharti 2026: यूपी में सिविल जज के 365 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता

UPPSC Civil Judge Bharti 2026: यूपी में सिविल जज जूनियर डिवीजन के 365 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
UPPSC Civil Judge Bharti 2026
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: यूपी सिविल जज भर्ती (सोर्स-Pinterest)

Lucknow: उत्तर प्रदेश में न्यायिक सेवाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की भर्ती (UPPSC Civil Judge Bharti 2026) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। UPPSC Civil Judge Bharti 2026 भर्ती अभियान के जरिए कुल 365 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तय समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

UPPSC Civil Judge Bharti 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

UPPSC Civil Judge Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 21 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान हुई किसी भी गलती को सुधारने का विकल्प भी दिया गया है, ऐसे सुधारों के लिए अंतिम तारीख 28 दिसंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लें।

UPPSC Civil Judge Bharti 2026 के लिये पात्रता

इस भर्ती (UPPSC Civil Judge Bharti 2026) के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। निर्धारित नियमों के अनुसार, आवेदकों की आयु कम से कम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। जन्म तिथि के हिसाब से, उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई, 1992 से पहले या 1 जुलाई, 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPPSC Civil Judge Bharti 2026 का पंजीकरण शुल्क

अपने आवेदन को मान्य करने के लिए, UPPSC Civil Judge Bharti 2026 के सभी उम्मीदवारों को निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 125 रुपये तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणियों के आवेदकों को ₹65 का शुल्क देना होगा।

UPPSC Civil Judge Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके, घर बैठे ही UPPSC Civil Judge Bharti 2026 में अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं-

सबसे पहले, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन’ (Online Registration) विकल्प पर क्लिक करें।

सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

सभी विवरणों की जांच करने के बाद, आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें।

निष्कर्ष

अगर आप UPPSC Civil Judge Bharti 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!