Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Atal School Admission 2027: कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, 5 जनवरी तक करें आवेदन

Atal School Admission 2027: उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 20 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। पात्र बच्चे अपना फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।
Atal School Admission 2027
Atal School Admission 2027

New Delhi, (Atal School Admission 2027): यूपी के अटल आवासीय विद्यालयों में  पढ़ने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है।  कक्षा 6 और 9 में  शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इस स्कूल में पढ़ने की इच्छा रखने वाले बच्चे 5 जनवरी 2027 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।  अभिभावक भी आवेदन बच्चे के नाम पर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरह से जमा किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी और एडमिट कार्ड 25 जनवरी को जारी किए जाएंगे। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Atal School Admission 2027: प्रवेश के लिए कौन से बच्चे पात्र हैं?

Atal School Admission 2027: ये विद्यालय मुख्य रूप से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए हैं। पात्रता के लिए अभिभावकों में से कम से कम एक का 30 अक्टूबर 2026 तक ‘उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ का सदस्य होना आवश्यक है। साथ ही में एक और जरूरी बात एक निर्माण श्रमिक के परिवार से अधिकतम दो बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन बच्चों ने कोविड महामारी के दौर में अपने माता पिता को खाया है वो भी महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ पंजीकृत कर सकते हैं। वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।

Atal School Admission 2027: प्रवेश के लिए कौन से बच्चे पात्र हैं?

Atal School Admission 2027: कैसे करें आवेदन

बच्चों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ‘अटल आवासीय विद्यालय कक्षा 6 और 9 प्रवेश परीक्षा 2026-27’ के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी देकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। आपके मोबाइल फोन पर SMS के जरिए एक पंजीकरण नंबर और पासवर्ड भेजा जाएगा। इन विवरणों का उपयोग करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें। अंत में, जमा किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला श्रम अधिकारी या जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं और वहीं जमा भी किए जा सकते हैं। यह काम सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच किया जा सकता है।

JEE Main 2027: 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने भरा फॉर्म, IIT की 18,900 सीटों के लिए बढ़ी होड़; 22 नवंबर है आखिरी मौका!

Atal School Admission 2027: अटल आवासीय विद्यालय क्या हैं और ये कहां स्थित हैं?

Atal School Admission 2027: अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल हैं। इनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों विशेष रूप से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, मुफ्त शिक्षा प्रदान करना है।

इन विद्यालयों का प्रबंधन ‘उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’  और ‘अटल आवासीय विद्यालय सोसाइटी’ द्वारा किया जाता है। राज्य के सभी 18 मंडलों में एक-एक विद्यालय स्थापित किया गया है। उदाहरण के लिए, प्रयागराज मंडल का स्कूल कोरांव तहसील के बेलहट गांव में स्थित है। इसके अतिरिक्त, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, बरेली, अलीगढ, मोरादाबाद, झाँसी, चित्रकूट, देवीपाटन, बस्ती, आज़मगढ़, विंध्याचल और सहारनपुर मंडल में भी स्कूल हैं।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!