Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Allahabad High Court Answer Key: प्राइवेट सेक्रेटरी परीक्षा की आंसर-की जारी, 22 नवंबर तक बिना फीस सुधारने का मौका

Allahabad High Court Answer Key 2026 जारी हो गई है। प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Allahabad High Court Answer Key
Allahabad High Court Answer Key

Lucknow: अगर आप भी उन उम्मीदवारों में शामिल है जिन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) में प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 भर्ती परीक्षा दी थी। तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। Allahabad High Court ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। प्रोविजनल आंसर-की देखने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट का यूज कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसलिए जारी की जाती है ताकि उम्मीदवार परीक्षा में दिए गए अपने जवाबों का मूल्यांकन कर सकते और संभावित अंकों का अंदाजा लगा सके। अगर आपको प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने का आसान तरीका जानना है तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हुई प्रोविजनल आंसर-की

Allahabad High Court की ओर से प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके इसे देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की में दिए गए उत्तरों का अपने प्रश्नपत्र से सावधानीपूर्वक मिलान करें। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में गलती नजर आती है, तो निर्धारित समय के भीतर उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Allahabad High Court Answer Key: 22 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया है। अभ्यर्थी 20 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आपत्ति शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यानी अभ्यर्थी बिना फीस दिए निशुल्क पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत या आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का ध्यान रखना चाहिए।

Allahabad High Court Answer Key: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

Allahabad High Court प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले Allahabad High Court की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध List of Recruitments सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब AHC Private Secretary Gr-I Answer Key 2026 लिंक को चुनें।
4. इसके बाद मांगी गई जानकारी, जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
5. लॉगिन प्रक्रिया पूरी होते ही प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Allahabad High Court Answer Key: आंसर-की में गलती मिलने पर क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न और उत्तर की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति निर्धारित समय सीमा यानी 22 नवंबर 2026 तक ही जमा करनी होगी। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया के तहत अंतिम आंसर-की जारी की जा सकती है।

तकनीकी समस्या होने पर यहां करें संपर्क

आंसर-की डाउनलोड करने या ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के दौरान तकनीकी परेशानी आने पर उम्मीदवार हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए Allahabad High Court की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9986638901 और ईमेल आईडी allahabadhighcourt.helpdesk\@gmail.com उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आंसर-की डाउनलोड कर लें और जरूरी होने पर समय रहते आपत्ति दर्ज करें।

निष्कर्ष

Allahabad High Court के प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए यह प्रोविजनल आंसर-की काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में युवा डाइनामाइट उम्मीदवारों को यहीं सलाह देगा कि वे जल्दी ही अपना प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करके देख लें और अच्छे से अपनी आंसर-की चेक करें। ताकि अगर कोई गड़बड़ी हो तो, आप समय रहते ठीक करा सकते हैं।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!