Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NLC Executive Vacancy: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! डिप्टी जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती

NLC ने डिप्टी जनरल मैनेजर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कुल 145 पद शामिल है। आवेदन से पहले जानें योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी
NLC Executive Recruitment
NLC में 145 पदों पर भर्ती शुरू (Img- AI)

New Delhi: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। NLC इंडिया ने एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें 52 साल उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। NLC ने इस भर्ती के तहर डिप्टी जनरल मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली है।

अगर आप इस आवेदन के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें। पर आवेदन से पहले उम्मीदवार नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी पढ़ लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NLC ने 143 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसकी प्रक्रिया आज से ठीक तीन दिन बाद यानी 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 है। उम्मीदवार को यह सलाह दी जाती है कि वह समय सीमा के अंदर आवेदन कर लें।

आवेदन के लिए क्या चाहिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा ?

जैसा कि आप जानते हैं कि NLC ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है और इसी हिसाब से सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है। जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर चेक कर सकते हैं। वैसे आपके पास आवेदन करने के लिए पद के आधार पर संबंधित डिग्री/इंजीनियरिंग डिग्री/पोस्टग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

अब बात करते हैं आयु सीमा। तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 30, 32, 36, 47 और 52 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी कि इन्हीं आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं नियम अनुसार, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु के चलते कुछ छूट मिलेगी।

किसे और कितनी मिलेगी आयु छूट ?

NLC भर्ती में आरक्षित वर्गो को अधिक आयु में छूट मिलेगी, जिसमें SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवार शामिल होंगे। बता दें कि एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं ये उम्मीदवार ध्यान रखें कि आपको यह छूट तभी मिलेगी, जब आप आवेदन करते समय संबंधित वैध प्रमाणपत्र जमा करेंगे।

NLC भर्ती में ऐसे होगा चयन

NLC के भर्ती नोटिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जो 80 अंक की होगी। फिर इसके बाद एक मेरिट लिस्ट जारी होगी, जिसमें उसका नाम होगा फिर वो इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट होगा। इंटरव्यू 20 अंक का होगा। इन दोनों को मिलाकर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50 अंक लाने होंगे।

क्या होगी आवेदन फीस?

आवेदन करने की फीस भी अलग-अलग है। अगर आप जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग में आते हैं तो आपको आवेदन करने के लिए 854 रुपये भरने होंगे। वहीं अगर आप एससी और एसटी वर्ग में आते हैं तो आपको छूट मिलेगी। , इन अभ्यर्थियों को 354 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा करने होंगे। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!